Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दोपहर 1:30 बजे की बड़ी खबरें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

लखनऊ: कौशल किशोर का अपनी ही पार्टी पर तंज!

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी नेता कौशल किशोर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इशारों-इशारों में अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा—“गेंद जितनी ऊपर जानी थी, चली गई। अब गेंद नीचे आ रही है। नीचे आने की स्पीड बढ़ती जाती है। गिरने की स्पीड को कोई कम नहीं कर सकता।” कौशल किशोर ने किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को बीजेपी पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है। उनकी पत्नी बीजेपी से विधायक हैं।

लखनऊ: 68,500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन

2018 की 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव किया। अभ्यर्थियों ने दिव्यांग अभ्यर्थियों को न्याय देने और OBC अभ्यर्थियों को 40 प्रतिशत अंक पर पास करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया।

Advertisement Box

लखनऊ: हसनगंज थाने में अवैध हिरासत मामले में हाईकोर्ट सख्त

उन्नाव के हसनगंज थाने में अवैध हिरासत और करीब 14 लाख रुपये के जेवर गायब होने के आरोपों पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने एसपी उन्नाव को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने 27 से 30 जुलाई तक की CCTV फुटेज सुरक्षित रखने और उसे हाईकोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है। याची राम कुमार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे।

लखनऊ: सपा ने शुरू किया 2027 का चुनावी कैंपेन

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने आज से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर चुनावी अभियान शुरू किया।

लखनऊ: राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

उत्तराखंड में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और बस से ईको गार्डन भेज दिया।

ललितपुर: बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन अलर्ट

डीएम सत्य प्रकाश ने अटल आवासीय विद्यालय धौर्रा में बच्चों से संवाद किया। उन्होंने खुद भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता परखी और छात्र-छात्राओं की नियमित काउंसिलिंग कराने के निर्देश दिए।

बरेली: अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर हंगामा

बहेड़ी थाना क्षेत्र के भिलाइया गांव में अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। मौके पर CO, इंस्पेक्टर समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

लखनऊ: महिला ने बिजली का तार पकड़कर की आत्महत्या

महिगवां इलाके में अर्चना श्रीवास्तव ने कमरे का दरवाजा बंद कर बिजली का तार पकड़ लिया। करंट लगने से महिला की मौत हो गई।

लखीमपुर: लूटकांड की जांच के आदेश

मोहम्मदी पुलिस के लूटकांड मामले में भारत समाचार की खबर का असर हुआ है। पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए गए हैं। ASP पश्चिमी मामले की जांच करेंगे। मामला सर्राफा व्यापारी लक्ष्मण गुप्ता से जुड़ा बताया जा रहा है।

कौशांबी: अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट का वीडियो आया सामने

पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट का वीडियो सामने आया है। धमाके के बाद आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दिया। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी नौशाद को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।

अमेठी: कच्ची दीवार गिरने से बच्ची की मौत

शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के फुंदनपुर में बारिश के कारण कच्ची दीवार गिर गई। मलबे में दबकर बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने मलबा हटाकर बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कानपुर: भाभी की बहन की गोली मारकर हत्या

कैंट क्षेत्र में देवर ने अपनी भाभी की बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि भाई-भाभी के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा था और भाभी कोर्ट की तारीख पर नहीं पहुंची थी। इसी बात से नाराज देवर भाभी के घर पहुंचा। विवाद के दौरान बीच-बचाव कर रही उसकी बहन को गोली मार दी। आरोपी विनोद और उसका साथी फरार हैं।

प्रतापगढ़: सपा नेता संदीप विश्वकर्मा पर ₹25 हजार का इनाम

लीलापुर में सौरभ की हत्या के बाद हुए बवाल और पुलिस से नोकझोंक के मामले में सपा नेता संदीप विश्वकर्मा के खिलाफ केस दर्ज है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ₹25 हजार का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।

प्रयागराज: यूपी बोर्ड परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी

यूपी बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म भरने और अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब 5 सितंबर तक परीक्षा शुल्क का एकमुश्त चालान जमा किया जा सकेगा। छात्र-छात्राएं चेकलिस्ट में अपना विवरण देखकर आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। अग्रिम पंजीकरण 10 सितंबर तक किया जा सकेगा। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने जानकारी दी।

मेरठ: 30 साल बाद उम्रकैद की सजा काटकर जेल से बाहर आया हत्यारा

श्रीराम जाटव आगरा सेंट्रल जेल में करीब 30 साल की सजा काटने के बाद रिहा हुआ। हस्तिनापुर खादर में वह गैंग का लीडर बताया जाता था। किरोड़ी गुर्जर गैंग के छह सदस्यों को उम्रकैद की सजा हुई थी। रिहाई के बाद भारत सरकार लिखी गाड़ी से उसका स्वागत किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

फिरोजाबाद: सफाई कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना

सफाई कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर नगर निगम में धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें आगरा नगर निगम की दरों के अनुसार भुगतान किया जाए। मांग पूरी नहीं होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने की बात कही गई है।

उन्नाव: 3 इंस्पेक्टर और 22 दरोगाओं के तबादले

एसपी उन्नाव ने तीन इंस्पेक्टर और 22 दरोगाओं के तबादले किए हैं। पुलिस लाइन में तैनात कई दरोगाओं को नई जिम्मेदारी दी गई है। इंस्पेक्टर हाकिम सिंह को महत्वपूर्ण सेल और अजय कुमार द्विवेदी को मॉनिटरिंग सेल प्रभारी बनाया गया है। कई दरोगाओं को सीसीटीएम समेत महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं।

बदायूं: युवक को कार से खींचकर पीटा, अपहरण के बाद एक्सप्रेसवे पर छोड़ा

बिसौली के आसफपुर रोड पर आरोपियों ने कार को ओवरटेक कर लल्ला बाबू को बाहर निकाला और मारपीट की। इसके बाद उसे जबरन स्कॉर्पियो में डालकर ले गए। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी करीब 90 किलोमीटर तक पुलिस को दौड़ाते रहे। बाद में गंगा एक्सप्रेसवे पर युवक को छोड़कर फरार हो गए। अरुण, संजीव समेत 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

मैनपुरी: सड़क हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत

खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप हरियाणा के पलवल में पलट गई। वृंदावन जाते समय ट्रक से टक्कर के बाद हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक और घायल मैनपुरी के किशनी क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

चंदौली: 2027 चुनाव से पहले AAP का बड़ा दांव

AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रोजगार और सामाजिक न्याय को 2027 विधानसभा चुनाव में प्रमुख मुद्दा बनाने का ऐलान किया। उन्होंने बीजेपी पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया और राम धन गबन मामले को लेकर भी निशाना साधा। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

सीतापुर: ससुराल आए युवक का पेड़ से लटका मिला शव

मानपुर थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव में ससुराल आए युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। पत्नी के अनुसार युवक शराब के नशे में था और विवाद के बाद घर से निकल गया था। सुबह उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया।

दिल्ली: राहुल गांधी ने दिल्ली-NCR की सुरक्षा पर उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में दिल्ली-NCR को महिलाओं के लिए असुरक्षित बताया। उन्होंने स्लीपर बस में बच्ची के साथ गैंगरेप और ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक हुई घटना का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि आखिर कितनी बच्चियों के साथ ऐसा होगा और क्या दिल्ली-यूपी पुलिस की जवाबदेही तय होगी।

चित्रकूट: मंदाकिनी नदी का पानी दुकानों में घुसा

चित्रकूट के रामघाट क्षेत्र में मंदाकिनी नदी का पानी दोबारा दुकानों में घुस गया। डीएम और एसपी लगातार लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से लंच पैकेट बांटकर राहत पहुंचाई जा रही है। दुकानदार सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं।

कौशांबी: पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में 6 पर केस

SP सत्यनारायण ने बताया कि अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी नौशाद को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। बारूद कहां से आता था, इसकी जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट और रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।

बुलंदशहर: शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे युवक की पीटकर हत्या

छतारी थाना क्षेत्र के जिनामई गांव में शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे पुष्पेंद्र की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। महिला, उसके पति समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। महिला को हिरासत में लिया गया है, जबकि उसके पति की तलाश जारी है।

वाराणसी: गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के ऊपर

वाराणसी में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के ऊपर पहुंच गया है। मणिकर्णिका घाट की गली में नावें चलने लगी हैं। घाट की छतों पर अंतिम संस्कार और गंगा आरती कराई जा रही है। तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। NDRF और SDRF की मुस्तैदी बढ़ाई गई है।

रायबरेली: स्कूल में पानी भरने से 112 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

अमावां ब्लॉक के लोधीपुर कंपोजिट स्कूल में बारिश के बाद पानी भर गया। स्कूल में पढ़ने वाले 112 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। हालात सामान्य होने तक बच्चों को न पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

नोएडा: चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या

फेज-1 थाना क्षेत्र के हरौला में चोरी के आरोप में भीड़ ने प्रमोद की जमकर पिटाई कर दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रमोद एक दिन पहले ही हरदोई से दोस्त के साथ काम की तलाश में नोएडा आया था। एक महिला ने उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अयोध्या: राम मंदिर CEO के नाम पर कल लग सकती है मुहर

राम मंदिर के CEO के चयन को लेकर तीनों सर्च कमेटी सदस्य अयोध्या पहुंच गए हैं। 2 सितंबर को ट्रस्ट की अहम बैठक प्रस्तावित है। तीनों सदस्यों ने नृत्यगोपाल दास से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि बैठक में CEO के नाम पर फैसला हो सकता है।

बहराइच: घर में सो रहे युवक को तेंदुआ खींच ले गया, मौत

मोतीपुर थाना क्षेत्र में घर में सो रहे 30 वर्षीय राम सिंह पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ युवक को घर से खींचकर ले गया। बाद में झाड़ियों में उसका क्षत-विक्षत शव मिला। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है। इलाके में जंगली जानवरों के हमले लगातार बढ़ने की बात कही जा रही है।

बुलंदशहर: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीटकर हत्या

छतारी थाना क्षेत्र के जिनामई गांव में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को उसके पति और परिजनों ने पकड़ लिया। आरोप है कि लाठी-डंडों से पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। मौके पर CO अनूपशहर समेत पुलिस फोर्स मौजूद रही।

कन्नौज: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 7 घायल

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। हादसे में सात श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अल्मोड़ा: मकान ढहने से 3 लोगों की मौत

सोमेश्वर थाना क्षेत्र के वडयूडा गांव में भारी बारिश के बीच मकान ढह गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया। प्रशासन और SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

मुजफ्फरनगर: गैंगरेप मामले में 15-15 हजार के दो इनामी गिरफ्तार

नाबालिग को ब्लैकमेल कर रेप के मामले में फरार चल रहे दो 15-15 हजार रुपये के इनामी आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी फिरोज घायल हुआ, जबकि उस्मान को कांबिंग के दौरान पकड़ा गया। मामले में पांच आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

आगरा: कमिश्नरेट में 3 ACP सर्किल में बड़ा फेरबदल

आगरा कमिश्नरेट में तीन ACP सर्किल में बदलाव किया गया है। ACP हरिपर्वत अमीशा को ACP सदर का प्रभार दिया गया है। ACP सदर को सोशल मीडिया, लॉ एंड ऑर्डर और यक्ष ऐप की जिम्मेदारी मिली है। IPS बजरंग प्रसाद को हरिपर्वत सर्किल और ACP लाइंस का प्रभार दिया गया है। ACP खेरागढ़ प्रीता को ACP ऑफिस बनाया गया है, जबकि सुनीता चौहान को ACP खेरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

WhatsApp