Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चलती स्लीपर बस में नाबालिग से दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार

दिल्ली में बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप
दिल्ली में बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

नई दिल्ली। राजधानी में चलती स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 4 अगस्त की है। पुलिस ने सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए बस चालक कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार करने की जानकारी दी। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने ग्रेटर नोएडा के परी चौक से बस में बैठी छात्रा के साथ रास्ते में दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा को कश्मीरी गेट के पास उतारकर दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बस को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं कक्षा में पढ़ती है। परिवार में विवाद के बाद वह बिना बताए नोएडा में रहने वाले अपने कजिन के घर जाने के लिए निकली थी। मैनपुरी से नोएडा की दूरी 300 किलोमीटर से अधिक है। भारी बारिश और अंधेरा होने के कारण छात्रा ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतर गई। यहां से वह नोएडा जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक खाली स्लीपर बस वहां से गुजरी। छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया।

Advertisement Box

पुलिस का कहना है कि चालक और कंडक्टर ने छात्रा को बस में बैठा लिया। उन्होंने उसे बताया कि बस नोएडा सेक्टर-63 जा रही है। आरोप है कि बस चलने के कुछ समय बाद कंडक्टर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। छात्रा के विरोध के बावजूद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

बस के शीशों पर पर्दे लगे हुए थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बस के अंदर के पर्दे वाले हिस्से का इस्तेमाल वारदात को बाहर से छिपाने के लिए किया। परी चौक से कश्मीरी गेट तक बस करीब 47 किलोमीटर चली। देर रात दोनों आरोपियों ने छात्रा को कश्मीरी गेट बस टर्मिनल के पास रिंग रोड पर उतार दिया और फरार हो गए। इसके बाद छात्रा ने कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी।

शिकायत मिलने के बाद कोतवाली एसीपी शंकर बनर्जी के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई। जांच टीम ने बस की पहचान और उसके रूट का पता लगाने के लिए रास्ते में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने बस का पता लगाया। इसके बाद दोनों आरोपियों को तिमारपुर की एक बस पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बस को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना वाले दिन बस में खराबी आने के बाद आरोपी उसे सूरजपुर, नोएडा की एक वर्कशॉप में मरम्मत के लिए ले गए थे। मरम्मत पूरी होने के बाद दोनों खाली बस को तिमारपुर ले जा रहे थे। इसी दौरान परी चौक पर छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया था।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp