Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

म्यांमार जॉब स्कैम में फंसे 3 और भारतीय नागरिक स्वदेश लौटे, अब तक 2,521 की हुई सुरक्षित वापसी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

म्यांमार जॉब स्कैम में फंसे 3 और भारतीय नागरिक स्वदेश लौटे, अब तक 2,521 की हुई सुरक्षित वापसी

बैंकॉक/यांगून। दक्षिण-पूर्व एशिया में सक्रिय अवैध साइबर क्राइम नेटवर्क और ऑनलाइन जॉब स्कैम के खिलाफ भारत के प्रयासों को एक और सफलता मिली है। म्यांमार के कुख्यात म्यावाडी क्षेत्र में साइबर स्कैम सेंटर में फंसे तीन और भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालकर स्वदेश वापस लाया गया है।

भारतीय विदेश मंत्रालय और म्यांमार एवं थाईलैंड स्थित भारतीय मिशनों के समन्वित प्रयासों से इन नागरिकों की वापसी संभव हुई। इन्हें पहले म्यांमार से निकालकर थाईलैंड लाया गया, जहां बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास ने आवश्यक यात्रा दस्तावेज तैयार कराने और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने में मदद की। इसके बाद तीनों को सुरक्षित भारत भेज दिया गया।

Advertisement Box

भारतीय दूतावास, म्यांमार ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि म्यांमार के अधिकारियों की सहायता और थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास के समन्वय से म्यावाडी में ऑनलाइन स्कैम नेटवर्क में फंसे तीन भारतीय नागरिकों को थाईलैंड के रास्ते भारत वापस लाया गया है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, जुलाई 2022 से अगस्त 2026 तक ऐसे साइबर स्कैम केंद्रों से कुल 2,521 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालकर स्वदेश लाया जा चुका है।

भारतीय मिशनों ने लोगों को ऑनलाइन जॉब ऑफर के नाम पर होने वाले ऐसे धोखाधड़ी वाले नेटवर्क से सतर्क रहने की सलाह दोहराई है। अधिकारियों के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व एशिया में अवैध रूप से संचालित इन साइबर स्कैम नेटवर्क के खिलाफ भारत का अभियान लगातार जारी है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

WhatsApp