
Written by
Bureau Report
डीजीपी मुख्यालय में बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, बालिकाओं ने डीजीपी राजीव कृष्ण को बांधी राखी
लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर डीजीपी मुख्यालय में आज भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने जनभवन स्थित मॉडर्न स्कूल के बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
इस अवसर पर राजीव कृष्ण ने राजकीय बाल गृह की अनाथ एवं निराश्रित बालिकाओं से राखी बंधवाई और उन्हें स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनका हालचाल जाना और रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में डीजी साइबर क्राइम/112/सीआईडी आईपीएस बीके सिंह भी मौजूद रहे।
डीजीपी मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने भाई-बहन के स्नेह के साथ-साथ सामाजिक सरोकार और संवेदनशीलता का संदेश भी दिया।







