Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केशव प्रसाद मौर्य ने कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

केशव प्रसाद मौर्य ने कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

‘बाबूजी’ वंचित, गरीब और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहे : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, 21 अगस्त। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल तथा पद्म विभूषण से सम्मानित स्वर्गीय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पांचवीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपमुख्यमंत्री ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित कालिदास मार्ग पर उनके स्मृति चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Advertisement Box

इस अवसर पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ का जीवन समाज के वंचित, गरीब और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उत्तर प्रदेश के विकास के लिए उनके द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय और किए गए कार्य हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं।

उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह का राजनीतिक जीवन संघर्षों से भरा रहा। उन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और राष्ट्रवादी राजनेता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। एक जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने सदैव समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के हितों को प्राथमिकता दी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ‘बाबूजी’ एक संघर्षशील और जुझारू जनप्रतिनिधि थे। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। समाज और राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा के लिए स्वर्गीय कल्याण सिंह को सदैव याद किया जाता रहेगा।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp