Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्रेटर नोएडा में IBET एक्सपो-2026 का भव्य शुभारंभ

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

ग्रेटर नोएडा में IBET एक्सपो-2026 का भव्य शुभारंभ

कचरे को समस्या नहीं, ऊर्जा, रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर में बदलने की जरूरत : ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर, CBG उत्पादन और रिकॉर्ड विद्युत आपूर्ति में यूपी देश में प्रथम : ऊर्जा मंत्री

निवेशकों को ए.के. शर्मा का आमंत्रण—यूपी आइए, कहीं भी प्लांट लगाइए, नहीं देना पड़ता ‘गुंडा टैक्स’

लखनऊ, 11 अगस्त। उत्तर प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा, बायोएनर्जी, निवेश और नवाचार को नई गति देने वाले इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो (IBET Expo)-2026 का मंगलवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में भव्य शुभारंभ हुआ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने देश-विदेश से आए विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों, निवेशकों और प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश को बायोएनर्जी के क्षेत्र में अपार संभावनाओं वाला राज्य बताया।

Advertisement Box

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में देश में अग्रणी स्थान पर है। उन्होंने दावा किया कि पीएम सूर्य घर योजना, CBG उत्पादन और रिकॉर्ड विद्युत आपूर्ति के क्षेत्र में प्रदेश प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था में सुधार के कारण उत्तर प्रदेश आज शांतिपूर्ण और निवेश के अनुकूल राज्य के रूप में भी पहचान बना रहा है।

निवेशकों से यूपी में प्लांट लगाने का आह्वान

ए.के. शर्मा ने देश-विदेश के निवेशकों और स्टेकहोल्डर्स का उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आह्वान करते हुए कहा, “आप आइए और उत्तर प्रदेश में कहीं भी अपने प्लांट लगाइए। आज आपसे उत्तर प्रदेश में कोई भी गुंडा टैक्स नहीं मांगता।”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की कानून-व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। सुरक्षित, शांतिपूर्ण और निवेश अनुकूल वातावरण के कारण उत्तर प्रदेश देश और दुनिया के निवेशकों के लिए भरोसेमंद डेस्टिनेशन बनकर उभरा है।

बायोएनर्जी में यूपी की अपार संभावनाएं

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था, गन्ना उत्पादन, कृषि अवशेष, जैविक अपशिष्ट और नगरीय ठोस कचरा बायोएनर्जी उत्पादन के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराते हैं। इन संसाधनों का वैज्ञानिक एवं तकनीकी उपयोग कर स्वच्छ ऊर्जा के साथ किसानों, युवाओं और उद्योगों के लिए रोजगार व आर्थिक अवसर पैदा किए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश स्वच्छ, हरित और सतत ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार का उद्देश्य नई ऊर्जा तकनीकों को बढ़ावा देना, निवेश आकर्षित करना, रोजगार के अवसर पैदा करना और पर्यावरण संरक्षण के साथ आर्थिक विकास को गति देना है।

कचरे से ऊर्जा और रोजगार का सृजन

ए.के. शर्मा ने कहा कि जरूरत इस बात की है कि कचरे को समस्या के रूप में नहीं, बल्कि ऊर्जा, रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर के रूप में देखा जाए। CBG, बायोगैस, बायोमास और वेस्ट-टू-एनर्जी जैसी तकनीकें स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ कचरा प्रबंधन और सर्कुलर इकोनॉमी को मजबूत कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि बायोएनर्जी में निवेश से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और कृषि अवशेषों का बेहतर उपयोग होगा। इससे किसानों की अतिरिक्त आय, स्थानीय रोजगार और प्रदेश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

निवेश और नई तकनीक के लिए व्यापक अवसर

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि IBET Expo जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन उत्तर प्रदेश की संभावनाओं को वैश्विक निवेशकों और तकनीकी विशेषज्ञों के सामने प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण मंच हैं। प्रदेश सरकार निवेश, तकनीक, नवाचार और उद्योगों के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का लक्ष्य केवल ऊर्जा उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि नई ऊर्जा तकनीक, निवेश और नवाचार के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनना है।

150 से अधिक कंपनियों ने लगाई प्रदर्शनी

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ए.के. शर्मा ने फीता काटकर 150 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का शुभारंभ किया और उनका अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रदर्शित बायोएनर्जी, स्वच्छ ऊर्जा, नई तकनीक और नवाचार से जुड़े उत्पादों एवं समाधानों की जानकारी ली।

इस अवसर पर मंत्री ने ‘भारत बायो एनर्जी कंपास’ वेबसाइट का भी शुभारंभ किया। यह पहल बायोएनर्जी क्षेत्र से जुड़े निवेशकों, उद्योगों, विशेषज्ञों और अन्य स्टेकहोल्डर्स को जानकारी और अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी और अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) आशीष गोयल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने बायोएनर्जी क्षेत्र में निवेश और तकनीकी सहयोग के लिए स्टेकहोल्डर्स से आगे आने की अपील की।

IBET Expo-2026 का आयोजन 11 से 13 अगस्त तक ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है। आयोजन में देश-विदेश के निवेशक, विशेषज्ञ, तकनीकी संस्थान और उद्योग जगत के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। एक्सपो को उत्तर प्रदेश की कृषि शक्ति, जैविक संसाधनों और ऊर्जा संभावनाओं को आधुनिक तकनीक, निवेश और नवाचार से जोड़ने के महत्वपूर्ण मंच के रूप में देखा जा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

WhatsApp