Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनसेवा और जनसमस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता : केशव प्रसाद मौर्य

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

जनसेवा और जनसमस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता : केशव प्रसाद मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही में शामिल होने से पूर्व लखनऊ स्थित 7-कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Advertisement Box

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक तथा स्थानीय समस्याओं से उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया। श्री मौर्य ने प्रत्येक नागरिक की बात गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों तक सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य करें।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेशवासियों की सेवा, उनकी समस्याओं का समाधान तथा उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के अनुरूप जनकल्याण और सुशासन के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने कहा कि जनता दर्शन केवल शिकायतें सुनने का माध्यम नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच सीधे संवाद का एक सशक्त मंच है। इसके माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को समझकर उनके त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनसेवा, सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनता का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी शक्ति है और उस विश्वास पर खरा उतरना सरकार की जिम्मेदारी है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

WhatsApp