Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दतिया में कांग्रेस का परचम, घनश्याम सिंह ने BJP को दी मात

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, भाजपा के आशुतोष तिवारी हारे।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, भाजपा के आशुतोष तिवारी हारे।
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। सोमवार को घोषित हुए चुनाव परिणाम में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 6025 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। इस हार के साथ ही प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

दतिया सीट पर भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था, जबकि कांग्रेस ने घनश्याम सिंह पर भरोसा जताया था। चुनाव के दौरान भाजपा के भीतर टिकट को लेकर नाराजगी भी सामने आई थी। बताया जाता है कि दतिया सीट से पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने अंतिम समय में उनका टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा। टिकट नहीं मिलने से नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में नाराजगी थी, जिसका असर चुनाव परिणाम में दिखाई दिया।

Advertisement Box

गौरतलब है कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में दतिया सीट से कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा को हराया था। हालांकि, एक पुराने मामले में सजा होने के बाद राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई, जिसके चलते दतिया सीट खाली हुई और उपचुनाव कराना पड़ा।

उपचुनाव में भाजपा ने इस सीट को वापस हासिल करने की पूरी कोशिश की, लेकिन कांग्रेस ने अपनी जीत बरकरार रखी। घनश्याम सिंह की जीत को कांग्रेस संगठन और स्थानीय समीकरणों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, भाजपा के लिए यह परिणाम आगामी राजनीतिक रणनीति पर मंथन का संकेत दे रहा है। दतिया सीट पर मिली हार ने पार्टी के अंदर चल रही नाराजगी और स्थानीय समीकरणों को भी चर्चा में ला दिया है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

WhatsApp