Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अक्षरधाम से गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं का किया आह्वान

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

राजधानी दिल्ली स्थित स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में रविवार को “विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा” विषय पर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर दिल्ली-एनसीआर सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों युवक-युवतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान की मंगलधुन और प्रार्थना के साथ हुआ। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन माध्यम से युवाओं को संबोधित करते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त होगा। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान बीएपीएस संस्था के वरिष्ठ संत पूज्य ईश्वरचरणदास स्वामी ने कहा कि भगवान स्वामिनारायण ने सदैव व्यसनमुक्त जीवन का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त व्यक्ति ही स्वयं, परिवार और समाज के लिए प्रेरणा बन सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे इस जनजागरण अभियान में युवाओं से बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीएपीएस संस्था द्वारा युवाओं के बीच किए जा रहे सामाजिक और नैतिक जागरण के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति केवल व्यक्तिगत संकल्प नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बीएपीएस के अनुसार, इस कार्यक्रम से देशभर के लगभग 10,000 स्थान वर्चुअली जुड़े। इसमें MY भारत, एनएसएस स्वयंसेवकों, विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों और 125 से अधिक आध्यात्मिक संस्थाओं के लाखों युवाओं ने भागीदारी की।

संस्था ने अपने दशकों पुराने नशामुक्ति अभियान का भी उल्लेख किया। वर्ष 1997 में गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में नशामुक्ति शिविर और चलित प्रदर्शनी आयोजित की गई। वर्ष 2000 में हजारों बच्चों ने घर-घर जाकर लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया, जबकि वर्ष 2007 में 23 हजार बच्चों और युवाओं ने 21 लाख लोगों से संपर्क कर 6.30 लाख लोगों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया।

इस अभियान की सराहना तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने भी की थी। वर्ष 2022 में आजादी के अमृत महोत्सव और प्रमुखस्वामी महाराज जन्मशताब्दी के अवसर पर भी संस्था ने देशव्यापी नशामुक्ति अभियान चलाया।

संस्था ने बताया कि वर्तमान में परम पूज्य महंत स्वामी महाराज के मार्गदर्शन में भी व्यसनमुक्ति अभियान लगातार जारी है। उनके मार्गदर्शन से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में लोग नशे से दूर रहकर सकारात्मक, स्वस्थ और सामाजिक जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त भारत के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

WhatsApp