Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राज्यपाल की अध्यक्षता में लखनऊ विश्वविद्यालय का 69वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

राज्यपाल की अध्यक्षता में लखनऊ विश्वविद्यालय का 69वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

1.25 लाख से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियां, 111 मेधावियों को 204 पदक प्रदान

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी बोलीं— डिग्री आपके हाथ में है, अब देश की जिम्मेदारी आपके कंधों पर है

Advertisement Box

लखनऊ, 31 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में लखनऊ विश्वविद्यालय का 69वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह में कुल 1,25,285 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं, जिनमें 57,166 छात्र और 68,119 छात्राएं शामिल रहीं।

शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 111 मेधावी विद्यार्थियों को कुल 204 पदकों से सम्मानित किया गया। इनमें 81 छात्राएं और 30 छात्र शामिल रहे, जिससे छात्राओं की उल्लेखनीय उपलब्धि सामने आई।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने उपाधि एवं पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि दीक्षांत का अर्थ सीखने की शुरुआत है। औपचारिक शिक्षा आज पूरी हुई है, लेकिन वास्तविक शिक्षा अब शुरू होती है। डिग्री आपके हाथ में है और देश की जिम्मेदारी आपके कंधों पर है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष पदक विजेताओं में लगभग 75 प्रतिशत छात्राएं हैं, जो बदलते भारत और विकसित भारत के संकल्प का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य पर केंद्रित रहने, तकनीक के दुष्प्रभावों एवं प्रलोभनों से बचने तथा बुजुर्गों के सम्मान, महिला सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और मिट्टी के संवर्धन के प्रति संवेदनशील रहने का आह्वान किया।

राज्यमंत्री ने कहा कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और यदि युवा कौशल, नवाचार तथा परिश्रम पर ध्यान देंगे तो वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना अवश्य साकार होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों ने एनएएसी (NAAC) में A++ ग्रेड, क्यूएस एशिया एवं विश्व रैंकिंग में भी उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किया है। राज्य सरकार ने शिक्षा में गुणवत्ता के साथ-साथ शिक्षकों के कल्याण पर भी विशेष ध्यान दिया है। इसी क्रम में शिक्षकों के लिए 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

WhatsApp