
Written by
Bureau Report
22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 का आज नई दिल्ली में भव्य शुभारंभ हुआ
उद्घाटन समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह चैंपियनशिप राष्ट्रमंडल देशों के बीच खेल सहयोग और आपसी संबंधों को और मजबूत करेगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि खेल लोगों को एकजुट करने और विभिन्न देशों के बीच आपसी समझ, सद्भाव तथा मित्रता को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह प्रतियोगिता खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन का नया उदाहरण बनेगी।







