Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ किया

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ किया

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के साथ एक एमओ यु पर भी हस्ताक्षर किए गए।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि यह योजना शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करती है। इससे शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी और उनके स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को काफी हद तक दूर किया जा सकेगा।

Advertisement Box

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को समझते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराई है। यह योजना शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए संकट की घड़ी में बड़ी राहत साबित होगी।

योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केवल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के परिवार प्रमुख की तरह कार्य करते हैं। उनकी सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।

उन्होंने शिक्षकों से समाज के मार्गदर्शक के रूप में अपनी भूमिका को और सशक्त बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इस कैशलेस चिकित्सा कार्ड को अपने और अपने परिवार के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा और संकट के समय राहत का प्रतीक मानें।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

WhatsApp