Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा: सभी विभागों को रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा: सभी विभागों को रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के निर्देश

लखनऊ । मुख्य सचिव एस. पी. गोयल की अध्यक्षता में प्रदेश के सभी सरकारी एवं अर्द्धसरकारी भवनों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Advertisement Box

बैठक में मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपने-अपने भवनों का सर्वे कर पात्र भवनों पर प्राथमिकता के आधार पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी भवनों की छतों का अधिकतम उपयोग कर सौर ऊर्जा उत्पादन बढ़ाया जाए, जिससे पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम हो, सरकारी व्यय में बचत हो और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिले।

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर ऊर्जा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इस कार्य के लिए प्रत्येक विभाग में नोडल अधिकारी नामित किए जाएं तथा कार्यों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए। यदि किसी स्तर पर तकनीकी या प्रशासनिक बाधा आती है तो उसका त्वरित समाधान किया जाए।

उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा का व्यापक उपयोग न केवल सरकारी संस्थानों के बिजली बिल में कमी लाएगा, बल्कि उत्तर प्रदेश को कार्बन उत्सर्जन में कमी और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

 

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

WhatsApp