Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

देश के बड़े संस्थानों को बम की फर्जी धमकी भेजने वाला गिरफ्तार, गाजियाबाद से आरोपी दबोचा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

दिल्ली पुलिस ने देश के कई अहम संस्थानों और एयर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को बम की फर्जी धमकी वाले ईमेल भेजने के आरोप में गाजियाबाद निवासी 36 वर्षीय निशांत त्यागी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 29 जून को एनआईए, इसरो, डीआरडीओ, न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल), नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीए) के मुख्यालय और नई दिल्ली से न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान को निशाना बनाते हुए ईमेल भेजे थे।

धमकी मिलने के बाद सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया और मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत व्यापक जांच की गई। जांच में सभी धमकियां पूरी तरह फर्जी पाई गईं। तकनीकी जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध ईमेल खातों का विश्लेषण किया, जिससे जुड़े मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी का पता लगाया गया। 30 जून को गाजियाबाद के संजोग नगर स्थित उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement Box

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी 2008 से मानसिक बीमारी का इलाज करा रहा है। पुलिस के अनुसार उसने ओपन स्कूलिंग से पढ़ाई की थी और 2010 में स्नातक में दाखिला लिया था, लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं कर सका। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp