Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली: देश के बड़े हिस्से में कुछ दिनों की सुस्ती के बाद मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार सैटेलाइट तस्वीरों में करीब 1500 किलोमीटर लंबा रेन बैंड (Rain Band) एक्टिव दिखाई दिया है। इसके प्रभाव से उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है।

Advertisement Box

पश्चिम से पूर्व दिशा में फैला है रेन बैंड

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह रेन बैंड पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर फैला हुआ है और धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इसके कारण कई क्षेत्रों में बादल दोबारा सक्रिय हो गए हैं। जिन इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बारिश की कमी महसूस की जा रही थी, वहां अब एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है।

इन राज्यों में होगी अच्छी बारिश

IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान के कुछ हिस्सों, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी तट के राज्यों में भी मानसून सक्रिय रहेगा और कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

किसानों के लिए राहत

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून की यह सक्रियता किसानों के लिए राहत लेकर आएगी। पर्याप्त बारिश होने से धान, मक्का, सोयाबीन और अन्य खरीफ फसलों की बुआई में तेजी आएगी। जिन क्षेत्रों में अब तक बारिश सामान्य से कम हुई थी, वहां खेतों में पर्याप्त नमी मिलने से कृषि कार्यों को गति मिलेगी।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट

उत्तराखंड में लगातार बारिश की आशंका को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिले के लिए अगले चार दिनों का भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है। प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और यात्रियों को मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

हिमाचल प्रदेश के कई शहर में बारिश

शिमला, हिमाचल प्रदेश में शहर के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, लगातार बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की भी खबरें सामने आईं है।

मुंबई में ऑरेंज अलर्ट, कई इलाकों में भरा पानी

महाराष्ट्र के मुंबई में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। सड़कें पानी में डूबने से यातायात प्रभावित हुआ है और कई स्थानों पर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला। स्थिति को देखते हुए IMD ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों से आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है।

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में हुई बारिश

आज सुबह उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में हुई जोरदार बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 3 जुलाई तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है। विशेष रूप से नीलगिरी और थेनी जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जहां स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

लगातार और तेज बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भरने, ट्रैफिक जाम, निचले इलाकों में पानी भरने और भूस्खलन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से आधिकारिक मौसम अपडेट पर नजर रखने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

WhatsApp