
Written by
Rishabh Rai
उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार राज्य ने एक नया रिकॉर्ड कायम करते हुए लगातार सात वर्षों तक बिजली दरों को स्थिर रखने वाला देश का पहला राज्य बनने का दावा किया है। सरकार का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं करना आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत है और इससे लाखों परिवारों के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि नोएडा क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को पहले की तरह 10 प्रतिशत की रिबेट (छूट) मिलती रहेगी। राज्य विद्युत नियामक आयोग के फैसले के बाद यह राहत आगे भी जारी रहेगी। इस निर्णय से नोएडा के घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ मिलेगा। सरकार ने इसे उपभोक्ता हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया है।








