
Written by
Rishabh Rai
लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में सोमवार दोपहर लगी भीषण आग ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें अधिकांश छात्र बताए जा रहे हैं। जान बचाने के लिए कुछ छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया, तो कई पहली मंजिल से कूद पड़े। कुछ ने बिजली के तारों के सहारे नीचे उतरने की कोशिश की। फायरकर्मियों ने पीछे की दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और घंटों तक रेस्क्यू अभियान चलाया। एक-एक कर बाहर निकाले गए शवों को देख मौके पर मौजूद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी भावुक हो उठे।
तस्वीरों में देखिए आग की भयावहता, लोगों की जिंदगी बचाने की जद्दोजहद और रेस्क्यू ऑपरेशन












