
Written by
Bureau Report
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की शिष्टाचार भेंट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों एवं प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
राजभवन सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच प्रदेश के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।









