Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीएम योगी का माफियाओं को सख्त संदेश कहा- सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को ‘यमराज’ मिलेंगे

सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था, सांस्कृतिक विरासत और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को विस्तार से रखा। अपने संबोधन में सीएम योगी ने माफियाओं और अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अगर किसी ने भी प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने की कोशिश की, तो उन्हें “यमराज” मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बदल चुका है और यहां कानून का राज स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में कोई माफिया खुलेआम पिस्टल नहीं लहरा सकता। पहले जहां अपराधियों का आतंक दिखाई देता था, वहीं अब आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आज प्रदेश में किसी की पूजा-पाठ या धार्मिक अनुष्ठान में कोई बाधा नहीं डाली जा सकती।

Advertisement Box

सीएम योगी ने अपने संबोधन में माफियाओं की तुलना रावण और कंस जैसे पात्रों से करते हुए कहा कि उनका अंत भी उसी तरह होगा। उन्होंने कहा कि सरकार अपराध और माफियावाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रवाद पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश से बढ़कर कुछ भी नहीं है और हमें गुलामी के सभी प्रतीकों को समाप्त करना होगा। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर का भी उल्लेख किया।

स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था में हुए बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश के बच्चों को अब बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है, जिससे उनका भविष्य मजबूत हो रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

WhatsApp