
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सुजन अपार्टमेंट RWA पंजीकरण के लिए भेजा प्रस्ताव
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने सुजन अपार्टमेंट रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA), सेक्टर-बी, प्रियदर्शिनी सीतापुर रोड योजना, लखनऊ के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में उप सचिव, एलडीए द्वारा डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म सोसायटी एवं चिट्स, लखनऊ मंडल को पत्र भेजा गया है।
पत्र के अनुसार, अपार्टमेंट में RWA के लिए चुनाव संपन्न करा लिया गया है, जिसमें श्रीमती सीमा गुप्ता को अध्यक्ष, श्री विनोद कुमार पाण्डेय को उपाध्यक्ष, श्री नीरज मिश्रा को सचिव तथा श्री विकास शुक्ला को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया है।
एलडीए ने पत्र में उल्लेख किया है कि उत्तर प्रदेश अपार्टमेंट एक्ट-2010 के तहत बिल्डर द्वारा प्रथम RWA गठन कराने का प्रावधान है। इसी क्रम में सुजन अपार्टमेंट RWA के पंजीकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।









