Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

“न्यू एज स्किल्स” से युवाओं को मिलेगा नया भविष्य, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रखी योजना

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

“न्यू एज स्किल्स” से युवाओं को मिलेगा नया भविष्य, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रखी योजना

लखनऊ। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन स्थायी समिति की बैठक में कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए प्रदेश में “न्यू एज स्किल्स” पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष संख्या-58 में आयोजित बैठक में रोबोटिक्स, सीएनसी मशीनिंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल, कंप्यूटर एवं अन्य आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षण को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। मंत्री ने बताया कि Tata टेक्नोलॉजी के सहयोग से प्रदेश के 150 आईटीआई संस्थानों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिससे युवाओं को अत्याधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण मिल सके।

Advertisement Box

उन्होंने कहा कि सरकारी आईटीआई में करीब 1.29 लाख और निजी आईटीआई में 2.77 लाख युवाओं ने प्रवेश लिया है। वहीं, “प्रोजेक्ट प्रवीण” के माध्यम से इंटर कॉलेज स्तर पर विद्यार्थियों को सामान्य शिक्षा के साथ तकनीकी दक्षता भी दी जा रही है।

मंत्री अग्रवाल ने जानकारी दी कि प्रदेश में पांच “सेंटर ऑफ इनोवेशन, इंटीग्रेशन एंड इनोवेशन (C-III)” स्थापित किए जा रहे हैं, जिन्हें भविष्य में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। रोजगार मेलों के जरिए युवाओं को उद्योगों से जोड़ने और जिला स्तर पर स्किल मैपिंग व सर्वेक्षण को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार का उद्देश्य हर युवा को कौशलयुक्त बनाकर रोजगार और उद्यमिता से जोड़ना है, ताकि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल सके।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp