Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित हुए धर्मेंद्र, भावुक हुआ देओल परिवार

मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित हुए धर्मेंद्र
मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित हुए धर्मेंद्र
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

राजधानी नई दिल्ली में आयोजित पद्म पुरस्कार 2026 समारोह देशभर के लिए खास रहा, लेकिन देओल परिवार के लिए यह पल बेहद भावुक करने वाला साबित हुआ। भारत सरकार ने हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में यह सम्मान अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी को प्रदान किया। इस दौरान पूरा माहौल भावुक हो गया। धर्मेंद्र की बेटी अहाना देओल की आंखें नम नजर आईं, वहीं हेमा मालिनी भी सम्मान ग्रहण करते समय भावुक दिखाई दीं।

धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे जिन्होंने करीब छह दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने ‘शोले’, ‘चरस’, ‘मेरा गांव मेरा देश’ और ‘अपने’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में शानदार अभिनय किया। अपने दमदार अभिनय, सरल व्यक्तित्व और दर्शकों के बीच लोकप्रियता के कारण वे भारतीय सिनेमा के “ही-मैन” के रूप में भी मशहूर रहे। सिनेमा जगत में उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

Advertisement Box

गौरतलब है कि 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की आयु में धर्मेंद्र का निधन हो गया था। उनके निधन को भारतीय सिनेमा के एक युग के अंत के रूप में देखा गया।

इस समारोह में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्मश्री सम्मान दिया गया, जबकि भगत सिंह कोश्यारी को लोक सेवा में योगदान के लिए पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। समारोह में कला, खेल, संगीत और सामाजिक क्षेत्र की कई हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

WhatsApp