Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अजय राय के बयान पर योगी का तीखा वार, कांग्रेस को घेरा

सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बयान को अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य बताते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक संस्कार और मानसिकता को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे लोकप्रिय नेता के खिलाफ इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस पहले भी अपने नेताओं के जरिए इसी तरह की भाषा का प्रयोग करती रही है और यह पार्टी की हताशा और निराशा को दिखाता है।

Advertisement Box

सीएम योगी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ‘युवराज’ भी पहले अपने कुसंस्कारों का परिचय दे चुके हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब मानसिक दिवालियेपन की स्थिति में पहुंच चुकी है और जनता से माफी मांगने की स्थिति में भी नहीं बची है।

दरअसल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद भाजपा नेताओं ने इसे मुद्दा बना लिया। भाजपा ने कांग्रेस से सार्वजनिक माफी की मांग की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि विपक्ष लगातार राजनीतिक मर्यादा तोड़ रहा है।

भाजपा प्रवक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री पर निजी टिप्पणियां करना लोकतांत्रिक राजनीति के स्तर को गिराने जैसा है। वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा हर बयान को राजनीतिक रंग देकर मुद्दा बनाने की कोशिश करती है। हालांकि कांग्रेस की ओर से इस विवाद पर अब तक कोई आधिकारिक सफाई सामने नहीं आई है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp