Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भीलवाड़ा में सारस डेरी के बाहर खड़े दूध टैंकर में लगी भीषण आग

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

भीलवाड़ा में सारस डेरी के बाहर खड़े दूध टैंकर में लगी भीषण आग

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित सारस डेरी संयंत्र के बाहर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। दूध भरवाने के लिए कतार में खड़े एक टैंकर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते टैंकर का अगला हिस्सा धू-धू कर जलने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Advertisement Box

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp