Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आबकारी विभाग ने राजस्व वसूली में बनाया नया कीर्तिमान

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Harsh Rathore

लखनऊ। प्रदेश के आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने बताया कि राज्य में आबकारी विभाग द्वारा राजस्व संग्रह एवं प्रवर्तन कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मार्च 2026 तक कुल 57,722.26 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की समान अवधि में प्राप्त 52,573.07 करोड़ रुपये की तुलना में 9.79 प्रतिशत (5,149.19 करोड़ रुपये) अधिक है।

Advertisement Box

इसी प्रकार, वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रैल 2026 माह में 5,248.06 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो अप्रैल 2025 में प्राप्त 4,319.46 करोड़ रुपये के मुकाबले 21.50 प्रतिशत (928.60 करोड़ रुपये) अधिक है। यह राशि अप्रैल 2026 के निर्धारित लक्ष्य 5,200.00 करोड़ रुपये से 0.92 प्रतिशत अधिक है।

उन्होंने आगे बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मार्च 2026 तक प्रदेश में अवैध शराब के विरुद्ध कुल 1,18,978 अभियोग दर्ज किए गए। इस दौरान 30.94 लाख लीटर अवैध मदिरा/मादक द्रव्य बरामद किया गया। साथ ही 21,446 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 3,967 व्यक्तियों को जेल भेजा गया तथा अवैध तस्करी में संलिप्त 152 वाहनों को जब्त किया गया।

मंत्री ने बताया कि अप्रैल 2026 में भी प्रवर्तन अभियान जारी रखते हुए 9,535 अभियोग दर्ज किए गए, जिनमें 2.55 लाख लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई। इस दौरान 1,516 व्यक्तियों को गिरफ्तार, 214 व्यक्तियों को जेल भेजा गया तथा 08 वाहनों को जब्त किया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
WhatsApp