Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: मुख्यमंत्री

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Harsh Rathore

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: मुख्यमंत्री

लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन में 200 लोगों की समस्याएं सुनीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने
हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार: मुख्यमंत्री

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

Advertisement Box

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे लोगों से मुख्यमंत्री ने आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी ली और आश्वस्त किया कि सरकार इलाज में हर संभव मदद करेगी। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र और जरूरतमंद व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े।

महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने लगभग 200 लोगों से मुलाकात की। उन्होंने स्वयं लोगों के पास जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित शिकायतों का संज्ञान लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति परेशान न हो, राज्य सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है। उन्होंने विभिन्न मामलों को संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। अस्पताल से उपचार का अनुमान (एस्टीमेट) प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ भी पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया और उन्हें चॉकलेट वितरित की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से हंसी-मजाक भी किया और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय जाने के लिए प्रेरित किया।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp