
पवार परिवार एक मंच पर, NCP का संयुक्त घोषणापत्र जारी
महाराष्ट्र की राजनीति में एक अहम सियासी तस्वीर उस समय देखने को मिली, जब पवार परिवार की ‘पावर’ एक मंच पर नजर आई। साल 2023 के बाद पहली बार उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उनकी बहन व सांसद सुप्रिया सुले एक साथ सार्वजनिक मंच पर दिखाई दिए। इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों ने पुणे नगर निगम चुनाव के लिए संयुक्त घोषणापत्र जारी किया।
इस कार्यक्रम को राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से पवार परिवार के भीतर सियासी मतभेद चर्चा में रहे हैं। घोषणापत्र जारी करते हुए नेताओं ने पुणे के विकास, बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता, शिक्षा और नागरिक सेवाओं को प्राथमिकता देने का वादा किया।
संयुक्त मंच साझा करने से यह संकेत भी मिले कि स्थानीय निकाय चुनावों में दोनों गुट मिलकर रणनीति बना सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पवार परिवार की यह एकजुटता महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरणों को जन्म दे सकती है।









