Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तेजस्वी यादव का ऐलान-14 जनवरी को महिलाओं को ₹30 हजार की एकमुश्त सहायता

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ा चुनावी वादा किया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो 14 जनवरी को महिलाओं को ₹30,000 की एकमुश्त राशि ‘माई-बहिन योजना’ के तहत दी जाएगी।

तेजस्वी यादव ने कहा कि यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम होगी। उन्होंने बताया कि बिहार की लाखों महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होंगी, जिससे वे खुद के रोजगार, शिक्षा या गृह-आवश्यकताओं में निवेश कर सकेंगी। तेजस्वी ने कहा -हम महिलाओं को सिर्फ वोटर नहीं, बिहार की ताकत मानते हैं। अगर हमें मौका मिला, तो हर घर की ‘माई-बहिन’ को सम्मान और सुरक्षा देंगे।

Advertisement Box

वहीं दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को चुनाव आयोग ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी किया है। आयोग ने उनसे 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है कि उन्होंने एक चुनावी सभा में दिए गए बयान से मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश क्यों की।

राजनीतिक हलकों में तेजस्वी यादव के इस ऐलान को महिलाओं को लुभाने की रणनीति माना जा रहा है। जानकारों का कहना है कि यह घोषणा बिहार में महिला मतदाताओं के बीच महागठबंधन की पकड़ मजबूत कर सकती है।तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर महिलाओं को आर्थिक सहयोग देने के साथ-साथ शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा लक्ष्य बिहार को आत्मनिर्भर और रोजगार वाला राज्य बनाना है, जहां हर बहन और बेटी को सम्मान मिले।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp