
Written by
Bureau Report
सलमान खान लेह पहुंचे, एलजी से की ‘बैटल ऑफ गलवान’ फिल्म की शूटिंग पर चर्चा
लेह। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान शनिवार को लेह पहुंचे और लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता से राज निवास में मुलाकात की।
इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य उनकी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग को लेकर बातचीत करना था। फिल्म की शूटिंग लेह और आसपास के इलाकों में की जानी है।
सूत्रों के अनुसार सलमान खान ने प्रशासन से सहयोग और आवश्यक अनुमतियों के संबंध में चर्चा की ताकि शूटिंग के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से हो सकें।
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के माध्यम से 2020 के गलवान घाटी संघर्ष की घटनाओं को बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा। सलमान खान के लेह पहुंचने की खबर से उनके प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिला।








