
Written by
Bureau Report
लखनऊ: पुरानी रंजिश में दबंगों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र में शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना उस समय हुई जब युवक पुनीत मंदिर में मौजूद था। आरोप है कि विनय यादव नामक दबंग अपने साथियों के साथ मंदिर में घुसा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
फायरिंग के दौरान एक गोली पुनीत की कमर को आर-पार कर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक चार लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।








