Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अवध सूत्र पर बड़ी खबरें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

अवध सूत्र पर बड़ी खबरें

अवध सूत्र न्यूज़

लखनऊ- सांसद स्मृति ईरानी के आवास पर कल पहुंचेंगे यदुवंशी,सीएम योगी, स्मृति ईरानी से प्रभावित होकर करेंगे भेंट ,लोककल्याण,विकास कार्यों से प्रभावित होकर करेंगे भेंट ,यादव समाज के सम्मानितगण उपस्थित होकर करेंगे भेंट , यदुवंशियों ने सांसद स्मृति ईरानी का किया समर्थन, लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी का किया समर्थन।

Advertisement Box

लखनऊ – मुख्य सचिव ने मां चंद्रिका देवी मंदिर में की पूजा,दुर्गा शंकर मिश्रा ने विधि विधान से की पूजा,नवरात्रि पर मां चंद्रिका देवी में टेका माथा- मिश्रा ,पर्यटन विभाग से हो रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण , मेला विकास समिति के सदस्यों संग की बैठक।

लखनऊ-आरएलडी में राष्ट्रीय महासचिव बने मलूक नागर, BSP से इस्तीफा देकर RLD में शामिल हुए हैं नागर , आरएलडी राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए तारीफ सिंह, महेश आर्य,जगपाल सिंह आरएलडी सचिव बनाए गए।

लखनऊ-मौलाना कल्बे जव्वाद के आवास पहुंचे नीरज सिंह, बीजेपी नेता नीरज सिंह ने भेंट की, ईद की बधाई दी, MLC मुकेश शर्मा ने भी मिलकर ईद की बधाई की, मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली भी रहे मौजूद।

लखनऊ-दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, आरिफ और सूरज के बीच मारपीट, पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट , दोनों के बीच फायरिंग की भी सूचना, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस , थाना तालकटोरा क्षेत्र का मामला।

कासगंज-झार का पुल घूमने आए 9 लोग नहर में डूबे, 5 लोग लापता, 4 लोग सुरक्षित निकाले गए, अंधेरे के चलते प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन रोका, कल सुबह गोताखोरों की टीम दोबारा करेगी तलाश, एटा के सभी रहने वाले हैं नहर में डूबे 5 लोग, सदर के तातारपुर हजारा नहर का मामला।

बिजनौर -RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी का कल बिजनौर दौरा , जयंत चौधरी कल करेंगे बिजनौर में 3 नुक्कड़ सभाएं, मंडावली, बाकपुर, कड़ा वाजिदपुर में करेंगे जनसभाएं।

बदायूं-बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, आधा दर्जन लोग घायल, 2 की हालत गंभीर, सीएचसी दातागंज में कराया गया भर्ती, हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार, दातागंज थाने के ग्राम बेलाडांडी मोड़ पर हादसा।

जालौन-अज्ञात वाहन से बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार चाचा-भजीते गंभीर रुप से घायल, राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, कुठौंद थाना क्षेत्र के एको गांव के पास की घटना।

सहारनपुर- सहारनपुर में कल सीएम योगी आदित्यनाथ की दो जनसभा,कैराना प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के समर्थन में करेंगे जनसभा ,सहारनपुर के गंगोह में सीएम जनसभा को करेंगे संबोधित ,गंगोह में 12:20 बजे हेलीपैड पर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी ,दूसरी सभा बड़गांव के डीपीएस पब्लिक स्कूल में करेंगे सभा,भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा के लिए करेंगे जनसभा , 15 दिनों में मुख्यमंत्री का सहारनपुर में तीसरा दौरा कल।

वाराणसी- काशी विश्वनाथ मंदिर में पुलिसवालों की वर्दी बदली,पुजारी की ड्रेस में तैनात किये गए पुलिसकर्मी,पुलिस कमिश्नर वाराणसी ने दिया है आदेश,भीड़ को नियंत्रित करने में मिलेगी मदद ,आदेश पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने की टिप्पणी ,ड्रेस की अनुमति किसने दी उसको सस्पेंड करे- अखिलेश।

गोंडा -कर्नलगंज में बच्चों के आपसी विवाद में मारपीट, एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट, मारपीट के दौरान लूटपाट का भी लगाया आरोप, पीड़ित का पुलिस पर तहरीर बदलने का आरोप , कोतवाल बोले लूटपाट जैसी घटना हुई ही नहीं , बच्चों के विवाद में मारपीट का मुकदमा दर्ज, कर्नलगंज के कस्बा सदर बाजार की घटना।

कन्नौज -पुरानी रंजिश के चलते 2 पक्षों में विवाद, विवाद के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर, मारपीट की घटना सीसीटीवी में हुई कैद, 1 पक्ष का आरोप पथरा में 1 व्यक्ति हुआ था घायल, घायल की निजी अस्पताल में हुई मौत, छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरियान का मामला।

मुरादाबाद – गृह मंत्री अमित शाह का कल मुरादाबाद दौरा, BJP प्रत्याशी सर्वेश सिंह ठाकुर के लिए करेंगे सभा,BJP प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे सभा को संबोधित ,सुबह 11:15 बजे पर पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह ,पुलिस प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में जुटे दिल्ली रोड पर बुद्धि विहार के मैदान में करेंगे जनसभा।

अमरोहा- लाठी डंडे से फर्नीचर कारोबारी को पीटा,इलाज के दौरान कारोबारी शाकिर अली की मौत ,सैलून पर बेटे की पिटाई के विरोध में शाकिल को पीटा ,पिटाई के विरोध में आरोपियों के घर पहुंचा था शाकिर ,विरोध करने पर आरोपियों ने शाकिर उसके भाइयों को पीटा, पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, नौगावां सादात क्षेत्र के गांव धनौरी मीर का मामला।

फतेहपुर – भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत,किसानों की समस्याओं पर बोले राकेश टिकैत ,खेतों में आग लगने की घटनाओं को रोकना जरूरी- टिकैत ,सरकार से किसानों की समस्याओं पर बात करेंगे- टिकैत , कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे बर्दाश्त नहीं होंगे- टिकैत।

बदायूं – डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कल बदायूं दौरा,बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे केशव मौर्य ,सहसवान और उझानी में होगा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन ,सहसवान के प्रमोद इंटर कॉलेज मैदान में है सम्मेलन ,उझानी के भगवान दास पैलेस में होगा सम्मेलन
दोनों बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे केशव मौर्य।

बाराबंकी- तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लोगों को कुचला ,हादसे में महिला और बच्ची की मौत, एक घायल ,पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती ,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा , जहांगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पारा खंदौली की घटना।

गाजीपुर- ईद पर मुख्तार अंसारी के घर पर जुटी भीड़, मुहम्मदाबाद में मुख्तार के पैतृक घर में जुटी भीड़,सादगी के साथ मुख्तार के परिजनों ने मनाई ईद , मुख्तार के बेटे उमर अंसारी ने लोगों को किया संबोधित।

कन्नौज-घर में चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने पकड़ा, चोर की निशानदेही पर एक बाइक, रुपये हुए बरामद, चोरी के जेवरात खरीदने वाले आरोपी को भी पकड़ा, दोनों आरोपियों को पकड़ कर पुलिस ने भेजा जेल, कन्नौज के तिर्वा कस्बे के बौद्धनगर में हुई थी चोरी।

हापुड़ -पुलिस ने 2 अफीम तस्कर दबोचे, आरोपियों से 5 किलो 100 ग्राम अफीम की बरामद , बराबद अफीम की कीमत करीब 51 लाख रुपए, मेरठ ANTF टीम, गढ़ कोतवाली पुलिस ने पकड़ा।

गोरखपुर-IGL गोरखपुर रेल यात्रियों के लिए पहल, IGL के बिजनेस हेड एसके शुक्ला की पहल, रेलवे स्टेशन गोरखपुर को 2 बेंच भेंट किये गए, IGL द्वारा रेलवे स्टेशन को 2 बेंच भेंट किये गए, टेट्रा पैक के अपशिष्ट से बने दो बेंच भेंट किए गए, कार्यक्रम में रेलवे स्टेशन के निदेशक JP सिंह रहे मौजूद, एसके शुक्ला और जेपी सिंह ने बेंचो का उद्घाटन किया।

मऊ -राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बनाया वर्ष प्रतिपदा , सैकड़ों संघ कार्यकर्ताओं ने निकाला पथ संचलन, पथ संचलन में घोष सहित दंड के साथ दिखे स्वयंसेवक, प्रांत प्रचारक रमेश चंद्र जी भी रहे मौजूद।

सोनभद्र -सोनभद्र में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, खेत में ट्रैक्टर जाने से हुई जमकर मारपीट, मारपीट में एक पक्ष के सात लोग घायल, घायलों को घोरावल सीएचसी में कराया भर्ती , आपस में पट्टीदार बताये जा रहे हैं दोनों पक्ष , दूसरे पक्ष के 14 लोग पर मुकदमा हुआ दर्ज, घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहा गांव की घटना।

सीतापुर -सीतापुर में नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप, शहर के वीआईपी इलाके में मिला नवजात का शव, चर्च रोड पर कपड़े में लिपटा मिला नवजात का शव, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, आस पास लगे सीसीटीवी के पुलिस जांच में जुटी, शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला।

जालौन-पुलिस ने 2 चोरों को किया गिरफ्तार, दूध डेयरी में फैट स्कैन मशीन की थी चोरी, पारस डेयरी से चोरी की थी 2 फैट स्कैन मशीन, कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मदनेपुर का मामला।

कौशाम्बी-ज़मीन के विवाद को लेकर 2 पक्षों में मारपीट, गाड़ियों से आए दबंगों ने जमकर चलाई लाठियां , दोनों पक्षों ने एक दूसरे को जमकर पीटा, दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे का मामला।

गाज़ियाबाद-नगर निगम का ट्रैफिक सिग्नल बंद करने का मामला, कंपनी पर दर्ज हुए दो मुकदमों में पुलिस की मनमानी, आरोपी की पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने बैठाया, पुलिस ने कपिल के खिलाफ दर्ज किया है केस, कपिल की पत्नी को पुलिस ने सिहानी गेट थाने पर बैठाया, पुलिस के आला अफ़सरों के आदेश पर हुई कार्रवाई, भाजपा के नेताओं ने थाने पर डाला डेरा.

दिल्ली- पंजाब सीएम भगवंत मान 2 दिन के असम दौरे पर , 12 अप्रैल को डिगबोई में करेंगे चुनाव प्रचार,13 अप्रैल को विश्वनाथ में करेंगे चुनाव प्रचार , आप पार्टी असम में 2 सीट पर चुनाव लड़ रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
WhatsApp