Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नोएडा : मास्टर प्लान से पहले जमीन के रेट में आया उछाल, 20 लाख की भूमि एक करोड़ में बिक रही

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

नोएडा : मास्टर प्लान से पहले जमीन के रेट में आया उछाल, 20 लाख की भूमि एक करोड़ में बिक रही

ग्रेटर नोएडा : न्यू नोएडा में अभी तक मौके पर कोई काम चालू नहीं हुआ है, लेकिन न्यू नोएडा के मास्टर प्लान में लोगों ने सेंध लगा दी है। न्यू नोएडा में बड़े पैमाने पर वेयरहाउस बनाए जा रहे है। इन वेयरहाउस के लिए जमीन खरीदने वाले लोगों का गांवों आना जाना लगा रहता है। न्यू नोएडा में जमीनों के रेट भी आसमान छूने लगे है। जो जमीन 6 महीने पहले तक 20 लाख रुपए बीघा आसानी से मिल जाती थी। अब उस जमीन की कीमत 80 से 90 लाख रुपए तक पहुंच गई है। सबसे अधिक जमीन के खरीदार दिल्ली, गुड़गांव, फरिदाबाद, नोएडा, मुंबई, कोलकाता और गुजरात समेत देश के कई बड़े महानगरों में लगे हुए है। महंगी जमीन बिकती देख किसानों की भी बल्ले-बल्ले होने लगी है।

इन गांवों में सबसे ज्यादा असर

Advertisement Box

प्रॉपर्टी के एक्सपर्ट संजीव बंसल का कहना है कि न्यू नोएडा के नई बस्ती, आनंदपुर, बील अकबरपुर और लुहारली समेत दर्जनों गांवों में जमीन के रेट में उछाल आया है। जिस दिन न्यू नोएडा का एक छोटा दफ्तर यहां पर खुल गया तो उस दिन जमीन के दाम आसमान छू जाएंगे।

एशिया का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक हब और ट्रांसपोर्ट हब बना कारण

प्रॉपर्टी के एक्सपर्ट अनिल तौगड का कहना है कि न्यू नोएडा में लोकल के अलावा बाहर मेट्रो शहरों के लोग जमीनों में अधिक निवेश करने में लगे हुए है। इसलिए जमीनों की कीमत बढ़ रही है। वेयर हाउस का हब बनता जा रहा है। इस कारण यह है कि दादरी और बोड़ाकी के बीच में एशिया का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक हब और ट्रांसपोर्ट हब बनने जा रहा है। इनके पास तिलपता गांव के पास 1200 हेक्टेयर जमीन पर कंटेनर डिपो बन रहा है। इसके भी जमीन के रेट में उछाल आता जा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp