Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बैकफुट पर आया BHU, अब कैंपस में खेल सकेंगे होली, 4 दिन पहले होली-हुडदंग और डीजे डांस पर लगाया था प्रतिबंध

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

बैकफुट पर आया BHU, अब कैंपस में खेल सकेंगे होली, 4 दिन पहले होली-हुडदंग और डीजे डांस पर लगाया था प्रतिबंध

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में होली खेलने पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है. प्रतिबंध का आदेश पारित करने के 4 दिन बाद BHU प्रशासन बैकफुट पर आ गया है. BHU की ओर से 28 फरवरी को आदेश जारी किया गया था कि कैंपस में हाेली खेलना, हुडदंग मचाना और डीजे पर नाच-गाने पर रोक है. ऐसा करने वाले छात्र पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement Box

इसको लेकर डीन, डायरेक्टर और विभागाध्यक्षों ने भी नोटिस जारी की थी. कहा गया था कि होली खेलने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें. इस फैसले के बाद सोशल मीडिया समेत चहुतरफा विराेध शुरू हाे गया था.

होली न खेलने वाले आदेश के बाद देशभर से तीखी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई थी. BHU के छात्रों का कहना है कि जब कैंपस में इफ्तार पार्टी की सकती है तो होली पर रोक क्यों? यहां पर JNU जैसा माहौल बना दिया गया है. छात्रों ने कुलपति पर एंटी हिंदू होने का आरोप लगाया. वहीं, छात्रों ने विश्वविद्यालय के होली रोक फरमान के विरुद्ध जमकर होली मनाई. एक-दूसरे को रंग लगाया।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp