Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

PM मोदी की हत्या का कहने वाले कांग्रेस नेता जेल से छूटे, बोले- जेल हमारे लिए महात्मा गांधी शोध विश्वविद्यालय, PM-CM का धन्यवाद आपने मुझे भिजवाया

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

PM मोदी की हत्या का कहने वाले कांग्रेस नेता जेल से छूटे, बोले- जेल हमारे लिए महात्मा गांधी शोध विश्वविद्यालय, PM-CM का धन्यवाद आपने मुझे भिजवाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की बात कहने वाले पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया 80 दिन बाद जमानत मिल गई है. जेल से बाहर निकलने के बाद पटेरिया काफी खुश नजर आए. उन्होंने इस दौरान जेल को शोध विश्वविद्यालय कहा. बता दें, राजा पटेरिया को जबलपुर हाईकोर्ट ने 27 फरवरी को जमानत दे दी थी, 4 दिन का समय कागजी कार्रवाई में लग गया.

Advertisement Box

पटेरिया ने कहा कि देश 3 हजार साल तक जाति की वजह से गुलाम रहा है, लेकिन जेल में कोई जाति भेदभाव नहीं है. जेल में सब एक साथ खाना खाते हैं. जिंदगी के ढाई महीने शोध संस्थान के थे. जेल हमारे लिए महात्मा गांधी शोध विश्वविद्यालय है. प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को धन्यवाद कि आपने मुझे जेल भिजवाया. इस देश को जाति ने खाया है. जेल के अंदर कोई जात-पात भेदभाव नहीं है. हिन्दू, मुस्लिम, शूद्र, ब्राह्मण, क्षत्रिय सब एक जगह खाना पकाते और एक साथ खाते हैं. जेल में हिंदू और मुसलमान का कोई झगड़ा नहीं है. मेरे लिए यह सबसे शानदार जगह है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp