Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मनीष सिसोदिया की रिमांड 6 मार्च तक बढ़ी, 10 मार्च तक जमानत नही, CBI से भी जवाब तलब, सिसोदिया बोले- होली मेरे लिए भी है, बेल दे दीजिए, 9 मार्च को वापस आ जाऊंगा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

मनीष सिसोदिया की रिमांड 6 मार्च तक बढ़ी, 10 मार्च तक जमानत नही, CBI से भी जवाब तलब, सिसोदिया बोले- होली मेरे लिए भी है, बेल दे दीजिए, 9 मार्च को वापस आ जाऊंगा

दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया की रिमांड 2 दिन के लिए बढ़ा दी गई है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM को 6 मार्च तक CBI कस्टडी पर भेज दिया. वहीं, सिसोदिया की तरफ से दाखिल जमानत याचिका पर कोर्ट 10 मार्च को फैसला सुनाएगा. ऐसे में मनीष सिसोदिया की होली जेल में ही कटेगी. होली का त्योहार 8 मार्च को है. इस बीच सिसोदिया ने कोर्ट में कहा, होली का त्योहार मेरे लिए भी है, मुझे बेल दीजिए, मैं 9 मार्च को फिर वापस आने को तैयार हूं.

Advertisement Box

इसके अलावा सीबीआई रिमांड को लेकर आज हुई सुनवाई के दौरान मनीष सिसोदिया ने कोर्ट को संबोधित करते हुए कहा कि एजेंसी बार-बार एक ही सवाल पूछ रही है और यह मानसिक प्रताड़ना है. उन्होंने अदालत से कहा, वे थर्ड डिग्री का उपयोग नहीं कर रहे हैं, लेकिन आठ से नौ घंटे बैठना और एक ही सवाल का बार-बार जवाब देना, वह भी मानसिक उत्पीड़न है. इस बीच कोर्ट ने सीबीआई को नियमित अंतराल पर सिसोदिया की मेडिकल जांच कराने का भी निर्देश दिया.

आज राउज एवेन्यू कोर्ट में सिसोदिया की पेशी हुई। CBI ने कोर्ट से तीन दिन के लिए उनकी कस्टडी मांगी थी. सिसोदिया 26 फरवरी को गिरफ्तार हुए थे. कोर्ट ने उन्हें 27 फरवरी को पांच दिन के लिए CBI रिमांड पर भेजा था. रिमांड की अवधि आज यानी 4 मार्च को पूरी हो गई है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp