जयशंकर ने RRR के बहाने ब्रिटेन पर कसा तंज, पूर्व पीएम टोनी ब्लेयर को कहा- मूवी में आप कुछ अच्छे नहीं थे, इस पर पीटरसन ने बदला पाला
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रायसीना डायलॉग के आखिरी दिन ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर पर RRR फिल्म के बहाने तंज कसा. इस दौरान क्रिकेटर केविन पीटरसन भी वहां मौजूद थे.
जयशंकर ने भारत और ब्रिटेन के संबंधों पर बात करते हुए ब्लेयर को कहा- पिछले साल भारत में RRR नाम की एक फिल्म काफी फेमस हुई थी. आपको बताऊं तो उसमें आपकी (ब्रिटेन) छवि को कुछ खास अच्छा नहीं दिखाया गया था. जयशंकर के यह बोलते ही पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा. वहीं ब्लेयर चेहरा झुका कर मुस्कुराते रहे.
जयशंकर का तंज सुनते ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कैप्टन रहे दक्षिण अफ्रीका के केविन पीटरसन ने पाला बदला लिया. उन्होंने मुस्कुराते हुए पूछा- क्या मैं यहां ब्रिटिश की बजाय साउथ अफ्रीकन की हैसियत से बैठा सकता हूं? ब्रिटेन की तुलना में भारत कई क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. इस पर जयशंकर ने कहा- संतुलन बदल रहा है, इतिहास पाला बदल रहा है. इस दौरान जयशंकर ने पीएम मोदी की तुलना क्रिकेट टीम के कैप्टन से की।









