हरदोई- तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, हादसे में 8 लोगों में 1 बुजुर्ग की मौत, CHC से रेफर बुजुर्ग किसान की अस्पताल में मौत, शाहाबाद के गढ़ी चांद में हुआ सड़क हादसा.
सुल्तानपुर- अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, जिला अस्पताल पहुंचने पर महिला की मौत, सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम, गोसाईंगंज थाना के कटका बाजार की घटना.
आगरा- नाबालिग के साथ युवकों ने किया दुष्कर्म, शौच के लिए गई नाबालिग किशोरी, 2 पड़ोसी युवकों पर परिजनों ने केस कराया दर्ज, कागारौल थाना क्षेत्र का है मामला.
देहरादून- उत्तराखंड को मिली 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली, केन्द्र सरकार ने उत्तराखंड को दी बिजली की स्वीकृति, सीएम ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का आभार किया व्यक्त.
दिल्ली- 70 HTT-40 बेसिक ट्रेनर विमान खरीदने को मंजूरी, PM मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में मिली मंजूरी, जहाजों की डिलीवरी 2026 से शुरू होने वाली है-राजनाथ, विमान खरीदने में 6,828 करोड़ की लागत आएगी,राजनाथ सिंह.
चाचा-भतीजे के शव का 40 घंटे बाद होगा अंतिम संस्कार: एडीएम ने मानी परिजनों की सारी मांगे, बोले- इसी हफ्ते दिया जाएगा शस्त्र लाइसेंस
अमेठी में दो दिन पहले हुई चाचा भतीजे की हत्या के मामले में घटना के 40 घंटे बाद परिजन शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए। प्रशासन ने परिजनों के सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए। इस दौरान सदर विधायक राकेश प्रताप सिंह समेत सपा के कई नेता मौके पर मौजूद रहे।
सोमवार की देर रात निमंत्रण से अपने घर जा रहे बोलेरो सवार चाचा संग्रह अमीन सुरेश यादव और भतीजे पूर्व प्रधान बृजेश यादव पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। कल देर शाम दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गांव लाया गया। परिजनों ने सुबह अंतिम संस्कार की बात कही। आज सुबह परिजनों में अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया और चार मांगों को लेकर डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। मौके पर मौजूद एसडीएम सविता यादव और सीओ अजय सिंह परिजनों को समझाने की कोशिश में लगे रहे। काफी देर बाद एडीएम अजीत प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों की सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन देते हुए परिजनों को अंतिम संस्कार करने के लिए राजी कर लिया। एडीएम से आश्वासन मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ परिजन दोनों शवों को अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हो गए। इस दौरान जिले की आधा दर्जन से अधिक थानों की फोर्स और मुसाफिरखाना, तिलोई के सीओ और एसडीएम सविता यादव मौके पर मौजूद रही।
दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
इस दोहरे हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। अमेठी समेत सुल्तानपुर और अन्य संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही।
जल्द मिलेगी आर्थिक सहायता
एडीएम अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि संग्रह अमीन सुरेश यादव और उनके भतीजे की हत्या हो गई थी। परिजनों की मांग पर इसी हफ्ते में शस्त्र लाइसेंस दे दिया जाएगा। जो आर्थिक सहायता सरकार से मिलनी है। उसके लिए प्रसाशन रिकमेंड करेगा और उसे भी जल्द से जल्द परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
शासन और प्रशासन से परिजनों की मांग थी
सदर विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि परिजनों की शासन और प्रशासन दोनों से मांग थी। जिसके लिए समय सीमा दी गई है। इस परिवार के साथ मैं पहले भी खड़ा था, अभी भी हूँ और आगे भी रहूंगा।
अयोध्या।
सरयू के घाट पर श्रद्धालुओं के पिटाई का वीडियो वायरल।वायरल वीडियो में जल पुलिस के जवान और नाविक बर्बरता पूर्वक श्रद्धालुओं से मारपीट करते आ रहे हैं नजर। अयोध्या पुलिस का दावा। श्रद्धालुओं के दो गुटों में हुआ था विवाद गहरे पानी में स्नान करने से मना करने के बाद श्रद्धालुओं ने किया था विवाद वायरल वीडियो में जल पुलिस के जवान श्रद्धालुओं और उनके परिजनों की बर्बरता पूर्वक कर रहे हैं पिटाई अयोध्या कोतवाली के नया घाट चौकी क्षेत्र के पुराने संयुक्त पुल के पास का मामला।पुलिस ने पर्यटकों की तहरीर पर तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मारपीट की धाराओं में किया मुकदमा दर्ज।
सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक की बोतलों का नहीं होगा इस्तेमाल
सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल और कागज की बर्बादी को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए सभी सरकारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कार्यालयों में अधिक से अधिक सॉफ्ट कॉपी का इस्तेमाल किया जाए, जबकि बैठकों में पानी के लिए प्लास्टिक बोतल (Plastic Bottles) का उपयोग नहीं किया जाएगा।










