Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर! नियमों में हुआ बदलाव,नए नियम होंगे लागू,75 फीसदी रिफंड होगा पैसा 

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर! नियमों में हुआ बदलाव,नए नियम होंगे लागू,75 फीसदी रिफंड होगा पैसा

अब एयरलाइन अगर बिना आपको बताए आपका टिकट डाउनग्रेड करती है तो उसे आपको नए नियम के मुताबिक क्षतिपूर्ति करनी होगी. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इससे संबंधित नियमों से संशोधन करने का फैसला किया है.

Advertisement Box

उम्मीद जताई जा रही है कि इस फैसले के बाद से अब हवाई यात्रियों को अधिक मजबूती मिलेगी. DGCA ने सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट (सीएआर) सेक्शन-3 (एम सीरीज पार्ट- IV) में संशोधन करने का निर्णय किया है.

यह धारा किसी यात्री के बोर्डिंग से मना करने, उड़ान रद्द होने व उसमें देरी होने संबंधित मामलों में जुड़ा है. इस बदलाव के बाद अगर कोई विमान कंपनी आपकी टिकट लोअर क्लास में शिफ्ट करती है और इसकी सूचना आपको पहले नहीं दी गई है तो उसे तय नियमों के तहत मुआवजा भरना होगा. CNBC TV-18 की खबर के अनुसार, ये मुआवजा कुछ इस तरह होगा.

क्या हैं नए नियम

अगर घरेलू यात्रा के दौरान किसी की टिकट को डाउनग्रेड किया जाता है तो उसे मूल टिकट का 75 फीसदी रुपया रिफंड किया जाएगा. इस रकम में टैक्स भी जोड़ा जाएगा. वहीं, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए यह नियम अलग-अलग दूरी पर निर्भर करेगा. अगर यात्री 1500 किलोमीटर या उससे कम की दूरी तय कर रहा है और उसे बिना बताए उसका टिकट डाउनग्रेड किया गया है, तो कंपनी को टिकट का 30 फीसदी हिस्सा रिफंड करना होगा. इसकी तरह 1500 किलोमीटर से अधिक और 3500 किलोमीटर से कम की दूरी तय करने वाले यात्रियों को 50 फीसदी किराया रिफंड किया जाएगा. अगर यात्री का सफर 3500 किलोमीटर से अधिक का है तो फिर उसे 75 फीसदी किराया रिफंड किया जाएगा।

 

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp