Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तेलंगाना-आंध्र को PM मोदी ने दिया ‘वंदे भारत’ का तोहफा, बोले- यह ट्रेन नए भारत के संकल्पों और क्षमता की प्रतीक, ‘आर्मी डे’ का भी किया जिक्र

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

तेलंगाना-आंध्र को PM मोदी ने दिया ‘वंदे भारत’ का तोहफा, बोले- यह ट्रेन नए भारत के संकल्पों और क्षमता की प्रतीक, ‘आर्मी डे’ का भी किया जिक्र

Advertisement Box

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. वह इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए. पीएम मोदी ने कहा कि उत्सव के इस माहौल में आज तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को शानदार तोहफा मिल रहा है. वंदे भारत एक्सप्रेस एक तरह से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की साझा संस्कृति और साझा विरासत को जोड़ेगी. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज #ArmyDay भी है. हर भारतीय को सेना पर गर्व है. राष्ट्र और उसकी सीमाओं की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना का योगदान, इसकी वीरता अद्वितीय है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत प्रोजेक्ट को निर्भरता की मानसिकता से निकलकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने वाले भारत की सच्ची प्रतिकृति बताया. उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन भारत में डिजाइन और भारत में बनी, ये है हमारे देश की ट्रेन. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन नए भारत के संकल्पों और क्षमता की प्रतीक है. यह उस भारत का प्रतीक है जो तेजी से बदलाव की राह पर चल पड़ा है- एक ऐसा भारत जो अपने सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बेचैन है; वह भारत जो अपने लक्ष्यों को तेजी से हासिल करना चाहता है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
WhatsApp