Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भारत एविएशन सेफ्टी के मामले में दुनिया के टॉप के 50 देशों में शामिल, चीन को भी पछाड़ा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

भारत एविएशन सेफ्टी के मामले में दुनिया के टॉप के 50 देशों में शामिल, चीन को भी

5फ़र्ज़

Advertisement Box

भारत के सिविल एविएशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है क्योंकि भारतीय विमानन सुरक्षा निरीक्षण तंत्र ने दुनिया में 48वां स्थान हासिल किया है. विमानन नियामक के एक सीनियर ऑफिसर ने कहा कि यह चार साल पहले 102वीं रैंक से 48वें स्थान पर लंबी छलांग है. महत्वपूर्ण सुरक्षा तत्वों के प्रभावी कार्यान्वयन की जांच करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन- इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन ने पिछले महीने भारतीय नागरिक उड्डयन महानिदेशालय का ऑडिट किया था.

अधिकारियों ने कहा कि ऑडिट के बाद संयुक्त राष्ट्र की विमानन शाखा ने डीजीसीए को अपना उच्चतम ईआई स्कोर 85.49% दिया है, जो भारत को 48वें स्थान पर रखता है. उन्होंने कहा कि यह 2018 में 69.95% के स्कोर के साथ पिछले ऑडिट से उल्लेखनीय सुधार है जहां भारत 102वें स्थान पर था.

डीजीसीए के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी कि रैंकिंग में सिंगापुर शीर्ष पर है, उसके बाद यूएई और दक्षिण कोरिया का स्थान है. इस सूची में लिस्ट 49वें स्थान पर है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय प्रमुख अरुण कुमार ने बताया कि नियामक ने भारत की सुरक्षा रैंकिंग को बेहतर बनाने के लिए अथक परिश्रम किया है और इसके परिणाम सामने हैं

अधिकारियों ने दावा किया कि भारत का स्कोर अब चीन (49), इजरायल (50), तुर्की (54), डेनमार्क (55) और पोलैंड (60) जैसे देशों से ऊपर है. उन्नत आईसीएओ रैंकिंग बढ़ते विमानन क्षेत्र के लिए बहुत मायने रखती है और अधिकांश एयरलाइनों के अपने बेड़े के आकार को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करने की संभावना है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp