आखिरी दिन नड्डा, शाह, योगी, प्रियंका फूंकेंगे प्रचार में जान
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गुरुवार को सभी सियासी दल प्रचार को धार देंगे। भाजपा के प्रचार में अमित शाह, योगी आदित्य नाथ सहित भाजपा के कई बड़े नेता चुनाव प्रचार में जान फूंकेगे, जबकि कंाग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी पार्टी के लिए समर्थन जुटाएंगी। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका गांधी सिरमौर जिला के शिलाई में जनसभा को संबोधित करेंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जिला कांगड़ा के फतेहपुर में सभा स्थल रामलीला मैदान फतेहपुर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उसके पश्चात् जिला बिलासपुर के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के सभा स्थल गलाही (हटवाड़) में जनसभा को संबोधित करेगे। जिला बिलासपुर के झंडूता में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं गृह मंत्री अमित शाह जिला कांगड़ा सुलाह में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात अमित शाह जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री जिला शिमला के रामपुर, सुंदरनगर और करसोग में सभा स्थल संतसंग मैदान बरल में जनसभा को संबोधित करेंगे। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी जिला शिमला के रोहडू ेमें जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रो. प्रेम कुमार धूमल पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जि़ला कांगडा क विधानसभा देहरा मेे जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके पश्चात जिला हमीरपुर के नादौन में जनसभा को संबोधित करेंगे। स्मृति ईरानी जिला लाहुल-स्पीति के केलंाग, कुल्लू के मनाली में जनसभा को संबोधित करेंगी।
उसके पश्चात जिला मंडी के सरकाघाट मिेें जनसभा को संंबोधित करेंगी।








