Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गुरुग्राम में बनेगा लगभग 10 हजार एकड़ क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा सफारी पार्क

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

गुरुग्राम में बनेगा लगभग 10 हजार एकड़ क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा सफारी पार्क

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगा पर्यटन

गुरुग्राम ।अवध सूत्र राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम और नूंह जिलों की अरावली पर्वत श्रृंखला में पड़ने वाले लगभग 10 हजार एकड़ क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क स्थापित किया जाएगा। यह परियोजना दुनिया में सबसे बड़ी होगी। गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ वर्तमान में दुबई के शारजाह में बने अभी सबसे बड़े जंगल सफारी पार्क का दौरा किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा एनसीआर क्षेत्र में जंगल सफारी की अपार संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जंगल सफारी योजना के साकार होने के बाद एनसीआर में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। वर्तमान में सबसे बड़ा सफारी पार्क शारजाह में है जो फरवरी 2022 में खोला गया था।

इसका क्षेत्रफल करीब दो हजार एकड़ है। गुरुग्राम और नूंह में अरावली के दस हजार एकड़ में प्रस्तावित सफारी पार्क शारजाह के सफारी पार्क का पांच गुना होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की जंगल सफारी परियोजना पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार और हरियाणा सरकार की एक संयुक्त परियोजना होगी। एक योजना के तहत केंद्र सरकार भी हरियाणा को इस परियोजना के लिए फंड मुहैया करेगी। परियोजना के लिए एक अंतरराष्ट्रीय ईओआई मंगाई गई थी और ऐसी सुविधाओं के डिजाइन व संचालन में अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाली दो कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। वे अब पार्क के डिजाइन, निर्माण की निगरानी और संचालन के लिए एक अंतरराष्ट्रीय डिजाइन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहीं एक अरावली फाउंडेशन की स्थापना की जाएगी जो परियोजना का प्रबंधन करेगा। गुरुवार को मुख्यमंत्री और केंद्रीय वन मंत्री ने शारजाह में पार्क का अवलोकन किया। किस तरह उसे स्थापित किया गया है, इसका जायजा लिया।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp