Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  ने डीजीपी  मुकुल गोयल को हटाया

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  ने डीजीपी  मुकुल गोयल को हटाया,

लखनऊ  मुकुल गोयल को शासकीय कार्यों की अवहेलना करने , विभागीय कार्यों में रुचि न लेने एवं अकर्मण्यता के चलते DGP पद से मुक्त

सीएम योगी ने पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल को शासकीय कार्यों की अवहेलना करने , विभागीय कार्यों में रुचि न लेने एवं अकर्मण्यता के चलते DGP पद से मुक्त करते हुए डीजी नागरिक सुरक्षा के पद पर भेद दिया है।
1987 बैच के आईपीएस अफसर मुकुल गोयल को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था। मुकुल गोयल वेस्ट यूपी से ताल्लुक रखते हैं। मुकुल गोयल 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। यूपी पुलिस के महानिदेशक से पहले वो बार्डर सिक्यारिटी फोर्स में एडीजी के पद पर तैनात थे। वह वेस्ट यूपी में सहारनपुर मण्डल के छोटे से जिले शामली के रहने वाले हैं। मुकुल गोयल की पहचान यूपी पुलिस में बेहद खास मानी जाती है। उनका व्यवहार शालीन है और काम में सख्ती है।

मुकुल गोयल का जन्म 22 फरवरी 1964 को शामली में हुआ था। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा शामली में ही हासिल की। वह इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में बीटेक हैं और एमबीए भी किया है। मुकुल गोयल को बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की ओर से तीन बार सम्मानित किया जा चुका है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp