पंजाब में नए-नए जेल मंत्री का बड़ा एक्शन, यहां जेल सुपरिंटेंडेंट को लेकर पढ़िए बड़ी खबर
पंजाब में अब आम आदमी पार्टी की सरकार है और इस सरकार ने ये साफतौर पर ऐलान कर दिया है कि अब राज्य में किसी भी तरह की भ्रष्टाचारी या लापरवाही नहीं चलेगी। सख्त एक्शन होगा। वहीं, अब एक बड़े एक्शन की एक खबर पंजाब के पटियाला से सामने आई है। दरअसल, पटियाला जेल सुपरिंटेंडेंट शिवराज सिंह को हटा दिया गया है। शिवराज सिंह की जगह अब सुच्चा सिंह ने ली है। यानि सुच्चा सिंह अब पटियाला जेल के नए सुपरिंटेंडेंट होंगे।
कल ही दौरा, आज एक्शन
यह एक्शन ऐसे समय पर हुआ है जब बीते कल ही नए-नए जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पटियाला जेल का दौरा किया था। यहां उन्होंने बारीकियों से चीजों को देखा-परखा था। शायद उन्हें पटियाला जेल सुपरिंटेंडेंट शिवराज सिंह की कार्यशैली ठीक नहीं लगी। जिसके बाद उन्होंने शिवराज सिंह को हटाने का आदेश जारी किया और उनकी जगह पर नई नियुक्ति की। हरजोत सिंह बैंस का कहना है कि 3 महीने में पंजाब की जेलों को सैनिटाइज किया जाएगा। किसी भी कैदी से विशेष व्यवहार नहीं किया जाएगा। जेलों के अंदर फोन और ड्रग्स का इस्तेमाल बंद रहेगा। बतादें कि, हरजोत सिंह बैंस के पास जेल के साथ-साथ खनन और पर्यटन जैसे विभाग भी हैं। इन विभागों के कामकाजों का भी वह जायजा ले रहे हैं।
अवैध खनन पर बैंस का एक्शन
वहीं, अवैध खनन पर बैंस ने कहा कि हम पंजाब में अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए खनन नीतियों पर काम कर रहे हैं। इस क्षेत्र में नई तकनीकों को लागू किया जाएगा। खनन से होने वाला राजस्व माफियाओं के बजाय सीधे पंजाब सरकार को जाएगा।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें