Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

योगी मंत्रिमंडल में इस पद को लेकर फंसा है पेंच, नजरें लोकसभा चुनाव पर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

योगी मंत्रिमंडल में इस पद को लेकर फंसा है पेंच, नजरें लोकसभा चुनाव पर

यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को शाम चार बजे होगा. इसके लिए इकाना स्टेडियम में तैयारियां की जा रही हैं. हालांकि अभी तक योगी मंत्रिमंडल की रूप रेखा तय नहीं हुई है. समारोह की तारीख बढ़ने की वजह इसी को माना जा रहा है.

अब तक तय नहीं हुई योगी मंत्रिमंडल की रूप रेखा 

Advertisement Box

दिल्ली में कई राउंड की बैठक हो चुकी है, लेकिन योगी मंत्रिमंडल की रूप रेखा तय नहीं हो पाई है. सबसे अधिक सस्पेंस तो डिप्टी सीएम को लेकर है. क्या चुनाव हार चुके केशव प्रसाद मौर्य को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा. ऐसे हालात में और कितने लोगों को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा. चर्चा किसी दलित और एक ब्राह्मण नेता को भी डिप्टी सीएम बनाने की है. ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि केशव प्रसाद मौर्य को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. वे पिछड़ों के बड़े नेता माने जाते हैं. बीजेपी की चिंता 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर है.

केशव के डिप्टी सीएम के मायने

होली के मौके पर केशव ने लखनऊ में लोगों के संग होली मनाई.अगर केशव को डिप्टी सीएम बनाया जाता है तो फिर ये पार्टी का एक बड़ा फैसला होगा. चुनाव हारने के बाद भी इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी के कई मायने निकाले जायेंगे. शायद बीजेपी यही मैसेज देना चाहती है कि पिछड़ों को सत्ता में हिस्सेदारी देने के लिए वो कुछ भी करने को तैयार है.

बीजेपी की सहयोगी दलों की अपनी मांगे 

बीजेपी के सहयोगी दलों के साथ पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक कर चुके हैं. पहले उनकी मुलाकात अपना दल की अनुप्रिया पटेल और आशीष पटेल से हुई. इस चुनाव में 17 सीटों पर लड़ कर अपना दल के 12 विधायक चुने गए हैं. बीजेपी की पिछली सरकार में अपना दल के कोटे से एक को मंत्री बनाया गया था. इस बार पार्टी एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री की मांग कर रही है

दूसरे सहयोगी दल निषाद पार्टी भी इसी मूड में है. पार्टी के कुछ लोग बीजेपी के सिंबल पर लड़े तो कुछ अपने चुनाव निशान पर. पांच विधायक बीजेपी के सिंबल पर तो छह निषाद पार्टी के सिंबल पर चुनाव जीते हैं.निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद, उनके सांसद बेटे प्रवीण निषाद और विधायक बेटे श्रवण निषाद दिल्ली में जेपी नड्डा से मुलाक़ात कर चुके हैं. संजय निषाद चाहते हैं कि उन्हें ताकतवर कैबिनेट मंत्री बनाया जाए.उन्होंने कहा कि उनके वोटरों का करीब डेढ़ सौ सीटों पर प्रभाव है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
WhatsApp