Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

योगी के शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया, प्रियंका, मायावती, अखिलेश को भी न्योता

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

योगी के शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया, प्रियंका, मायावती, अखिलेश को भी न्योता

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को होगा। इस दिन योगी आदित्यनाथ 70 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की लगातार दूसरी बार शपथ लेंगे। इस समारोह में बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के कई मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

योगी मंत्रिमंडल पर भाजपा के मिशन-2024 की छाप स्पष्ट दिखाई देगी। पार्टी इन चेहरों के जरिए सामाजिक समीकरण साधने के साथ ही क्षेत्रीय समीकरण भी साधेगी। इस बार युवाओं और महिलाओं को खास तवज्जो मिलने जा रही है। पार्टी की सोच है कि युवाओं और महिलाओं की भाजपा की सफलता में खास अहमियत है। छवि को लेकर भी पार्टी बेहद सतर्क है। इसके साथ ही पूरब और पश्चिम में संतुलन बनाने की भी कोशिश होगी।

Advertisement Box

इन्हें मिल सकती है जगह

सुरेश खन्ना, बृजेश पाठक, आशुतोष टंडन, सूर्यप्रताप शाही, असीम अरुण, बेबीरानी मौर्य, सिद्धार्थनाथ सिंह, नंदगोपाल नंदी, जयप्रताप सिंह, जितिन प्रसाद, अनिल राजभर का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। इसके अलावा अंजुला माहौर, राजेश्वर सिंह, अजीत पाल, मनोहरलाल मन्नू कोरी, प्रतिभा शुक्ला, विपिन वर्मा डेविड, धर्मपाल सिंह, मनीषा अनुरागी, कृष्णा पासवान, राजीव सिंह, योगेंद्र उपाध्याय, बृजेश सिंह, अमित अग्रवाल, डा, जीएस धर्मेश, जयप्रकाश निषाद सहित कई अन्य नाम मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं।

अमित शाह 21 को लखनऊ आएंगे

गृहमंत्री और केंद्रीय पर्यवेक्षक अमित शाह सोमवार को लखनऊ पहुंचेंगे। शाह की मौजूदगी में ही पार्टी के विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नेता के चयन की औपचारिकता पूरी की जाएगी। उसके बाद राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। शाह के दौरे को लेकर भी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है।

बनेगा इतिहास, टूटेंगे कई मिथक

प्रदेश की सत्ता में योगी सरकार के लगातार दूसरी बार आने के साथ ही इतिहास भी बना और कई मिथक भी टूटे हैं। यूपी में 37 साल बाद किसी सरकार ने फिर सत्ता में वापसी की है। वहीं सीएम के रूप में नोएडा यात्रा के मिथक को भी योगी आदित्यनाथ ने तोड़ दिया है। अब नई सरकार के भव्य शपथ ग्रहण की तैयारी है। इस समारोह में प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधित्व के साथ ही देश भर के तमाम विशिष्ट और गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp