लखनऊ होटल बंधन में महिला दिवस मनाया गया
लखनऊ । इंदिरा नगर स्थित होटल बंधन में महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ की महिला विंग ने एक समारोह का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि लखनऊ के गर्व पद्मश्री रूना बनर्जी (सेवा फेम) थीं। कार्यक्रम का संचालन उप महासचिव राजीव सेंगर ने किया, स्वागत भाषण अध्यक्ष श्री ए के अग्निहोत्री तथा कार्यक्रम का आयोजन संगठन मंत्री नीलम उपाध्याय, प्रिया गंगवार, येरानी यादव, कार्यकारिणी सदस्य एवं अनुपमा बिस्वास ने कार्यक्रम का निर्वहन बहुत ही उत्तम तरीके से किया। कार्यक्रम के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन संगठन के महासचिव पवन कुमार ने प्रस्तावित किया।

कार्यक्रम में समाज मे महिलायों का स्थान एवं महिलाओं से संबंधित प्रेरणा स्रोत के रूप में पद्मश्री रूना बनर्जी ने बैंक महिला अधिकारियों से चर्चा की। कार्यक्रम में केवल बैंक महिला अधिकारियों की उनके बैंक में, समाज मे समस्याओं, आगे बढ़ने की चाहत पर आपस मे चर्चा हुई। समस्त महिलायों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया और अंत मे लकी ड्रा निकाला गया।
कार्यक्रम में श्रीमती रेणु बाला की उपस्तिथि विशेष रूप से प्रशंसनीय रही, जिनके लिये सप्ताह में दो बार डायलिसिस अपरिहार्य हो गई है।







