Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यूपी पुलिस का सुबह – सुबह बड़ा एक्शन , 50 हजार का इनामी अपराधी एनकाउंटर में ढेर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

यूपी पुलिस का सुबह – सुबह बड़ा एक्शन , 50 हजार का इनामी अपराधी एनकाउंटर में ढेर

गोंडा: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के शोर के बीच आज सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी. उत्तर प्रदेश के गोंडा में आज सुबह-सुबह यूपी पुलिस का एक्शन देखने को मिला, जहां एक खूंखार बदमाश मुठभेड़ में मारा गया.

Advertisement Box

अंबेडकरनगर जिले का इनामी अपराधी विजय सिंह आज सुबह एसटीएफ और यूपी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ढेर हो गया.

दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर यूपी पुलिस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया. परसपुर थाना क्षेत्र के बेलसर मार्ग पर ग्राम चंदयीपांडे पुरवा के पास हुए एनकाउंटर में अपराधी विजय सिंह ढेर हो गया. बताया जा रहा है कि दोनों ओर से गोलियां चलीं. अपराधी विजय सिंह पर 50 हजार रुपए का इनाम था. वह कई संगीन मामलों में वांछित चर रहा था.

फिलहाल, मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है. क्राइम सीन को घेर लिया गया है और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल, एनकाउंटर से जुड़ी और डिटेल के आने का इंतजार है. इधर, कानपुर में बिकरू कांड में अपराधियों को शरण देने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार हो गया है. कानपुर देहात जिले के मंगलपुर थाना क्षेत्र निवासी अर्पित तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp