13/01/2022

अवध सूत्र

Latest Online Breaking News

प्रियंका गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: कांग्रेस ने यूपी के लिए 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, 50 टिकट महिलाओं को

1 min read
😊 Please Share This News 😊

प्रियंका गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: कांग्रेस ने यूपी के लिए 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, 50 टिकट महिलाओं को

प्रियंका गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की (Congress’s first list for UP)

यूपी विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) के लिए नया नारा: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने नया नारा दिया, लड़की हूं लड़ सकती हूं के बाद “लड़ेगा,बढ़ेगा,जीतेगा यूपी”

लखनऊ : कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election) के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है (Congress’s first list for UP)। जिसमें 125 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। 125 लोगों की पहली सूची में 50 महिलाएं हैं। चौंकाने वाला नाम उन्नाव रेप पीड़िता की मां का है। प्रियंका ने उनको भी उन्नाव से प्रत्याशी बनाया है। वहीं, लखीमपुर में चीरहरण कांड की पीड़िता रितु सिंह को भी मोहम्मदी सीट से उम्मीदवार बनाया है। नोएडा से पंखुड़ी पाठक को भी प्रत्याशी बनाया है।

प्रियंका गांधी ने पहली लिस्ट का ऐलान करते हुए कहा कि कुल 125 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए गए हैं। इन 125 सीटों पर 40 फीसदी टिकट महिलाओं और 40 प्रतिशत युवाओं को टिकट दिए गए हैं। प्रियंका गांधी ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करते हुए कहा, ये एक ऐतिहासिक पल है, महिलाओं को आगे लाकर हम राज्य में एक नई तरह की राजनीति को लाने की उम्मीद कर रहे हैं। हमने महिलाओं की बात शुरू की तो सभी पार्टियां घोषणाएं करने लगीं। भाजपा, सपा, आरएलडी, बसपा सबने घोषणाएं कीं। हमारी यही सफलता है कि अब महिलाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां को टिकट

प्रियंका गांधी ने उम्मीदवारों की जानकारी देते हुए कहा, कांग्रेस की यूपी चुनाव के लिए पहली सूची में 50 महिलाएं हैं। इस लिस्ट में जो महिलाएं हैं उनमें से पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने बेहद अत्याचार झेला है। हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं। हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के ​जरिये उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वे हासिल करें।

सोनभद्र उम्भा नरसंहार कांड में आदिवासी रामराज गोंड को टिकट

प्रियंका ने आगे कहा, हमने सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है। इसी तरह आशा बहनों ने कोरोना में बहुत काम किया, लेकिन उन्हें पीटा गया। उन्हीं में से एक पूनम पांडेय को भी हमने टिकट दिया है। लखनऊ की सदफ जाफर ने सीएए-एनआरसी के समय बहुत संघर्ष किया था। सरकार ने उनका फोटो पोस्टर में छपवाकर उन्हें प्रताड़ित किया। मेरा संदेश है कि अगर आपके साथ अत्याचार हुआ तो आप अपने हक के लिए लड़ें। कांग्रेस ऐसी महिलाओं के साथ है।

कांग्रेस करेगी चुनाव लड़ने में मदद

प्रियंका गांधी ने कहा है कि जो महिलाएं पहली बार चुनाव लड़ रही हैं, वे संघर्षशील और हिम्मती महिलाएं हैं। कांग्रेस पार्टी उन्हें पूरा सहयोग करेगी। हमारे पास बहुत सी महिलाओं के आवेदन आए, उनमें से कई ऐसी हैं जिन्हें कभी मौका नहीं मिला। कई ऐसी हैं जिन्होंने बहुत संघर्ष किया है और पहली बार चुनाव लड़ रही हैं।मैंने जो प्रयास शुरू किए हैं वह जारी रखूंगी, मैं चुनाव के बाद भी यूपी में ही रहूंगी। अगर हमारी पार्टी कहती है कि हमारी भूमिका ​कहीं और भी होनी चाहिए तो मैं वह भी करूंगी। पार्टी को मजबूत करने का हमारा प्रयास जारी रहेगा।

कांग्रेस की यूपी के लिए पहली लिस्ट (Congress’s first list for UP)

एटा से गुंजन मिश्रा, सीतापुर से समीना, उन्नाव से आशा सिंह, संभल से निदा अहमद, दक्षिण प्रयागराज से अल्पना निषाद,रितु सिंह लखीमपुर में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भीड़ द्वारा अपमानित किया गया था,उनको खीरी से टिकट दिया गया है। आशा बहुओं के आंदोलन में शामिल होने वाली पूनम पांडेय को शाहजहांपुर से टिकट दिया गया है। CAA/NRC के समय लखनऊ में आंदोलन में शामिल सदफ ज़ाफ़र को टिकट दिया गया है। जलालाबाद 132 से श्रीमती गुरुमीत कौर के नाम की कांग्रेस ने घोषणा की, सीतापुर 147 से श्रीमती शबीना को मिला कांग्रेस का टिकट दिया गया है।

जालौन में कांग्रेस ने 2 महिलाओं को दिया टिकट, कालपी से पूर्व विधायक उमाकांति को बनाया प्रत्याशी, उमाकांती बनी थी जिले की पहली महिला विधायक, उरई सुरक्षित सीट से पूर्व अपर आयुक्त उर्मिला सोनकर खाबरी को बनाया प्रत्याशी, उर्मिला सोनकर कांग्रेस से वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य है।

सलमान खुर्शीद की पत्नी की फर्रूखाबाद से टिकट दिया गया है। रामपुर खास से आराधना मिश्रा को टिकट मिला है। एटा से गुंजन मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। संभल से निदा अहमद को कांग्रेस ने टिकट दिया,गोंडा से रामा कश्यप को कांग्रेस ने टिकट दिया गया है।

लखनऊ सेंट्रल  174- से शदफ जफर को कांग्रेस ने दिया टिकट, लखनऊ मोहनलाल गंज 176 से ममता चौधरी कांग्रसे की प्रत्याशी बनी,शिकोहाबाद से शशि शर्मा को कांग्रेस का टिकट, इलाहाबाद दक्षिण से अल्पना निषाद को कांग्रेस का टिकट,शाहजहांपुर से पूनम पांडे को कांग्रेस ने टिकट दिया, सोनभद्र में आदिवासी रामराज गोंड को टिकट दिया है। मौजूदा विधायक आराधना मिश्रा मोना को टिकट मिला है।

प्रियंका की खास बातें

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे उम्मीदवारों की सूची नया संदेश है। 40% महिलाओं को रख 40% युवाओं को भी रखा गया। हमें आशा है कि इनके जरिए हम एक नई तरीके की राजनीति करेंगे। महिलाओं में जो टिकट दिए थे उसमें कुछ पत्रकार है कुछ अभिनेत्री हैं। समाजसेवी महिलाओं की सूची में वह महिलाएं भी शामिल है जिन्होंने संघर्ष किया है और उन पर अत्याचार भी हुआ है।

हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं। हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के ​जरिए उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वे हासिल करें।

हमने सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है। इसी तरह आशा बहनों ने कोरोना में बहुत काम किया, लेकिन उन्हें पीटा गया। उन्हीं में से एक पूनम पांडेय को भी हमने टिकट दिया है।

सदफ जाफर ने सीएए-एनआरसी के समय बहुत संघर्ष किया था। सरकार ने उनका फोटो पोस्टर में छपवाकर उन्हें प्रताड़ित किया। मेरा संदेश है कि अगर आपके साथ अत्याचार हुआ तो आप अपने हक के लिए लड़ें। कांग्रेस ऐसी महिलाओं के साथ है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!