Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस उपनिरीक्षक के घर पर छापे में 1.12 करोड़ नकद बरामद

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

पुलिस उपनिरीक्षक के घर पर छापे में 1.12 करोड़ नकद बरामद

पुलिस उपनिरीक्षक के घर पर छापे में 1.12 करोड़ नकद बरामद

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार दिल्ली पुलिस उपनिरीक्षक के आवास पर छापे के दौरान 1.12 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

Advertisement Box

उन्होंने बताया कि मैदान गढ़ी थाने में तैनात भोजराज सिंह को बुधवार को 50 हजार रुपये की कथित रूप से रिश्वत लेते पकड़ा गया था।

अधिकारियों ने कहा कि उनकी कार की तलाशी के दौरान, सीबीआई ने 5.47 लाख रुपये से अधिक नकद बरामद किया, जबकि उनके आवास पर तलाशी के दौरान 1.07 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए।

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने बताया, ”मैदान गढ़ी पुलिस स्टेशन के उप-निरीक्षक के खिलाफ शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि उसने शिकायतकर्ता और उसके दोस्त को पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में सहयोग करने और जमानत याचिकाओं का विरोध नहीं करने के लिए शुरू में पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी और बाद में गत 27 अक्टूबर को कम से कम दो लाख रुपये देने को कहा था।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपों की पुष्टि के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

जोशी ने कहा, ”गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को दिल्ली की संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp